धुरंधर 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'धुरंधर 2' फैंस के लिए खुशखबरी! मार्च में सिनेमाघरों में मचाएगी तहलका, डायरेक्टर आदित्य धर ने किया कन्फर्म

Dhurandhar 2 Movie Release Date: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ को लेकर खबरें थी कि फिल्म के रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है, लेकिन अब आदित्य धर ने इसे खारिज कर दिया है।

स्नेहा मौर्या

Dhurandhar 2 Not Getting Postponed: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ के रिलीज के डेढ़ महीने बाद भी फिल्म का जादू बरकरार है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर मूवी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के साथ-साथ फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। अब इसके पार्ट 2 की बेसब्री से प्रतीक्षा की जा रही है।

दरअसल, फैंस की खुशी के लिए आदित्य धर ने साफ कर दिया है कि ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह खबर आई थी कि क्लैश से बचने के लिए फिल्म पोस्टपोन हो सकती है, लेकिन डायरेक्टर ने इन अटकलों को खारिज करते हुए फैंस को भरोसा दिलाया।

आदित्य धर ने ‘धुरंधर’ के रिलीज डेट से उठाया पर्दा

इसी बीच एक फैन ने इंस्टाग्राम पर आदित्य धर को टैग कर लिखा कि उन्होंने ‘धुरंधर’ को थिएटर में कई बार देखा है और अब भी इसके हर सीन को याद करते हैं। आदित्य ने इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट करते हुए लिखा, “बहुत प्यारा। धन्यवाद। 19 मार्च को सिनेमाघरों में मिलते हैं।”

पहले पार्ट की तरह, ‘धुरंधर 2’ भी असली राजनीतिक घटनाओं से प्रेरित है। इसमें रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली मजहरी की बैकस्टोरी दिखाई जाएगी। लियारी में उनका गुप्त आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन इस सीक्वल का मुख्य आकर्षण होगा। फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और कई अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

बॉक्स ऑफिस इस फिल्म से होगी जबरदस्त टक्कर

धुरंधर 2 की रिलीज के साथ ही इसकी टक्कर यश की ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से होगी। टॉक्सिक एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें यश के साथ रुक्मिणी वसंत, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और अक्षय ओबेरॉय जैसे सितारे शामिल हैं। यह फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ की सफलता के बाद यश की बड़े पर्दे पर वापसी के रूप में देखी जा रही है।

धुरंधर 2 को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। पहले पार्ट की सफलता और रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग ने इसे बॉलीवुड की सबसे प्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर बना दिया है। पार्ट 2 के साथ उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धुरंधर साबित होगी और टॉक्सिक जैसी बड़ी फिल्मों के साथ भी अपना जादू चलाएगी।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट