रणवीर सिंह ने किरदार के लिए उठाया खतरनाक कदम, जानें पूरा किस्सा  
मनोरंजन

रणवीर सिंह ने किरदार के लिए उठाया खतरनाक कदम, ‘लुटेरा’ के सेट पर खुद को चुभाई पिन, जानें पूरा किस्सा

Ranveer Singh Pin Incident: रणवीर सिंह ने फिल्म लुटेरा के एक इमोशनल सीन को असली बनाने के लिए बेहद खतरनाक कदम उठाया था। गोली लगने वाले सीन के दौरान उन्होंने खुद को सेफ्टी पिन से कई बार चुभोया।

सोनाली झा

Ranveer Singh Lutera Pain Method Acting: रणवीर सिंह का हर फिल्म में समर्पण, ऊर्जा और जुनून उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाता है। एक योद्धा, एक रैपर, एक रोमांटिक हीरो या फिर एक इमोशनल कैरेक्टर रणवीर हर बार अपने भीतर खुद को तोड़कर नए सिरे से जोड़ते हैं। इन दिनों वे आदित्य धर की एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका वॉरियर लुक और एटिट्यूड पहले ही दर्शकों को प्रभावित कर चुका है। लेकिन रणवीर के जुनून की एक कहानी ऐसी भी है, जो सुनकर कोई भी दंग रह जाए।

रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म ‘लुटेरा’ के एक सीन में वे अपने अभिनय को वास्तविक बनाने के लिए बेहद खतरनाक कदम उठा बैठे थे। फिल्म के एक इमोशनल सीन में रणवीर के किरदार को गोली लगती है। इसे शूट करते समय उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि उनके चेहरे, आवाज और बॉडी लैंग्वेज में दिख रहा दर्द पूरी तरह असली लगे।

रणवीर सिंह ने खुद को दिया बड़ा दर्द

इसके लिए उन्होंने न सिर्फ अपने पेट में खुद ही जोर से घूंसा मारा, बल्कि एक सेफ्टी पिन लेकर उसी जगह खुद को बार-बार चुभोया भी। रणवीर का कहना था कि शारीरिक दर्द उन्हें इमोशनल रूप से भी उस किरदार के करीब ले जा रहा था, और सीन की तीव्रता में उनका परफ़ॉर्मेंस और निखर रहा था। उनकी टीम और फिल्म के निर्देशक ने उन्हें ऐसा करने से रोका, लेकिन रणवीर अपनी परफ़ॉर्मेंस को परफेक्ट बनाने के लिए अड़े रहे।

खतरनाक तैयारी के बावजूद फ्लॉप रही फिल्म

‘लुटेरा’ आज भी अपनी सादगी, संगीत और परफ़ॉर्मेंस के लिए चर्चा में रहती है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अपनी लागत नहीं निकाल पाई थी। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म लगभग 30 करोड़ के बजट में बनी थी, लेकिन भारत में इसकी कमाई 29 करोड़ पर ही रुक गई। वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 46.30 करोड़ रहा, जो उम्मीदों से कम था।

अब धुरंधर में दिखेगा नया अवतार

फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन भले ही औसत रहा, लेकिन रणवीर सिंह की एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स ने बेहद सराहा। कई लोगों ने माना कि यह रणवीर के करियर के सबसे परिपक्व और गहराई वाले रोल में से एक था। रणवीर अब ‘धुरंधर’ के जरिए फिर एक बार हाई-ऑक्टेन एक्शन और इमोशन का मिश्रण लेकर लौट रहे हैं। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के ट्रेलर और लुक से ही साफ है कि उनके फैंस को एक बार फिर उनका दमदार अवतार देखने को मिलने वाला है।

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे