रणवीर सिंह और शोभिता धुलिपाला (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Dhurandhar Review: रणवीर सिंह की धुरंधर पर फिदा हुईं शोभिता धुलिपाला, फिल्म की जमकर की तारीफ

Ranveer Singh Dhurandhar: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ की शोभिता धुलिपाला ने जमकर तारीफ की है। उन्होंने इसे दिमाग हिला देने वाला थ्रिलर बताया। फिल्म 2025 की सबसे बड़ी हिंदी हिट बन चुकी है।

सोनाली झा

Sobhita Dhulipala Praise Dhurandhar: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज को लगभग एक महीना होने जा रहा है, लेकिन दर्शकों और सेलेब्रिटीज के बीच इसका क्रेज अब भी बरकरार है। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के साथ-साथ यह फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों से लगातार सराहना बटोर रही है। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ की है।

शोभिता धुलिपाला ने हाल ही में ‘धुरंधर’ देखी और इसके बाद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन शेयर किया। उन्होंने लिखा कि वाह, वाह, वाह, ‘धुरंधर’ वाकई बेहद शानदार है। एक पल के लिए भी सांस लेने का मौका नहीं देती। यह दिमाग हिला देने वाला थ्रिलर है, जो बिल्कुल अलग और अनोखा महसूस होता है। अद्भुत आदित्य धर और रणवीर सिंह बेहतरीन काम। सारा अर्जुन, आपका टैलेंट और खूबसूरती कमाल की है।

धुरंधर का रिव्यू

शोभिता के इस रिव्यू के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने भी उनकी राय से सहमति जताई। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि ‘धुरंधर’ उन चुनिंदा फिल्मों में से है, जो हर किसी को सीट से बांधे रखती है। शोभिता से पहले भी अनुपम खेर, अल्लू अर्जुन, प्रीति जिंटा और ऋतिक रोशन जैसे बड़े सितारे फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। इससे साफ है कि ‘धुरंधर’ सिर्फ दर्शकों ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के कलाकारों को भी प्रभावित कर रही है।

धुरंधर की कमाई

अगर बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है। फिल्म ने 706 करोड़ रुपये की नेट कमाई करते हुए शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है। दमदार कहानी, शानदार निर्देशन और रणवीर सिंह के जबरदस्त अभिनय ने फिल्म को इस मुकाम तक पहुंचाया है।

रणवीर सिंह की वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो शोभिता धुलिपाला आने वाले समय में कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं, वहीं रणवीर सिंह ‘धुरंधर 2’ और ‘प्रलय’ जैसी बड़ी फिल्मों की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में ‘धुरंधर’ की सफलता ने दोनों सितारों के करियर को नई ऊंचाई दी है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज