रणवीर सिंह (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Ranveer Singh Threat: रणवीर सिंह को मिली थी 10 करोड़ की धमकी, अमेरिकी नंबर से भेजा गया था वॉयस नोट

Ranveer Singh Security: अभिनेता रणवीर सिंह को 10 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी अमेरिकी नंबर से व्हाट्सएप वॉयस नोट के जरिए दी गई। मामला कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

सोनाली झा

Ranveer Singh Threat Case: अभिनेता रणवीर सिंह को मिली कथित धमकी और रंगदारी के मामले में जांच तेज हो गई है। इस प्रकरण में अब नई जानकारी सामने आई है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैरी बॉक्सर उर्फ हरी चंद जाट ने व्हाट्सएप वॉयस नोट के जरिए 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। मुंबई क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी संपर्क साधा जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, धमकी भरा वॉयस नोट एक अमेरिकी नंबर से भेजा गया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि मैसेज भेजने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल किया गया, ताकि असली लोकेशन छिपाई जा सके। क्राइम ब्रांच ने तकनीकी विश्लेषण शुरू कर दिया है और अमेरिकी एजेंसियों से भी संपर्क साधा है, ताकि नंबर और आईपी डिटेल्स की पुष्टि की जा सके।

रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान

बताया जा रहा है कि यह धमकी उस घटना के बाद आई, जब निर्देशक रोहित शेट्टी के जूहू स्थित घर पर फायरिंग हुई थी। हालांकि पुलिस अभी दोनों घटनाओं के बीच संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है, लेकिन जांच एजेंसियां हर एंगल से मामले को खंगाल रही हैं। धमकी मिलने के तुरंत बाद रणवीर सिंह ने मुंबई पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान भी दर्ज कर लिया है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने

फिलहाल इस मामले में औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन प्रारंभिक जांच जारी है और डिजिटल सबूत जुटाए जा रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम पहले भी कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सामने आ चुका है। गैंग से जुड़े अपराधियों पर आरोप है कि वे विदेश से संचालित नेटवर्क के जरिए धमकियां और रंगदारी की कोशिश करते हैं।

वॉयस सैंपल का चल रहा है जांच

हैरी बॉक्सर के बारे में कहा जा रहा है कि वह फिलहाल भारत से बाहर छिपा हुआ है। मुंबई पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तकनीकी और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रही है। साइबर सेल और क्राइम ब्रांच मिलकर वॉयस सैंपल, डिजिटल ट्रेल और कॉल डिटेल्स की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी कलाकार या नागरिक की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें