सिद्धांत चतुर्वेदी हुए रणवीर सिंह के मुरीद, बोले- ‘धुरंधर’ में दिखाई कमाल की मैच्योरिटी

Ranveer Singh Performance: सिद्धांत चतुर्वेदी ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में उनकी मैच्योर और सधी हुई परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की। सिद्धांत ने कहा कि रणवीर किरदार में पूरी तरह खो जाते हैं।
siddhant chaturvedi praises ranveer singh dhurandhar the revenge
सिद्धांत चतुर्वेदी और रणवीर सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Siddhant Chaturvedi Praises Ranveer Singh: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर: द रिवेंज को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म रिलीज से पहले ही उनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। इसी बीच अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी रणवीर की परफॉर्मेंस की खुलकर सराहना की है। अपनी नई फिल्म के प्रमोशन के दौरान दिए एक इंटरव्यू में जब सिद्धांत से पूछा गया कि हाल के समय में उन्हें किस अभिनेता की परफॉर्मेंस सबसे ज्यादा पसंद आई, तो उन्होंने बिना देर किए ‘धुरंधर’ से रणवीर सिंह का नाम लिया।

सिद्धांत ने कहा कि रणवीर ने फिल्म में बेहद सधी हुई और मैच्योर परफॉर्मेंस दी है। उन्होंने किरदार की इमोशनल गहराई और शांत मजबूती की खास तौर पर तारीफ की। सिद्धांत के मुताबिक, मुझे लगता है ‘धुरंधर’ से रणवीर सिंह। कितनी सधी हुई और मैच्योर परफॉर्मेंस है। वो गहराई, वो इंटेंसिटी… उस इंसान का हुनर ही यही है कि वो किरदार में पूरी तरह खो जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि रणवीर का स्क्रीन प्रेजेंस बनावटी नहीं बल्कि पूरी तरह नेचुरल लगता है, जो उन्हें बाकी अभिनेताओं से अलग बनाता है।

गली बॉय की शूटिंग के दिनों को किया याद

बातचीत के दौरान सिद्धांत ने फिल्म गली बॉय की शूटिंग के दिनों को भी याद किया, जिसमें दोनों ने साथ काम किया था। उन्होंने बताया कि उस समय उन्होंने रणवीर को बेहद करीब से काम करते देखा। सिद्धांत ने कहा कि गली बॉय के दौरान उन्होंने खुद को पूरी तरह सरेंडर कर दिया था। एक एक्टर के लिए खुद को किरदार के हवाले कर देना सबसे बड़ी खूबी है, और इसमें उनका कोई मुकाबला नहीं है।

धुरंधर: द रिवेंज कब होगा रिलीज

सिद्धांत चतुर्वेदी की यह तारीफ इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि यह एक सह-कलाकार की तरफ से आई है, जिसने रणवीर के काम को नजदीक से देखा है। इंडस्ट्री में रणवीर की पहचान ऐसे अभिनेता के रूप में है, जो अपनी ‘स्टार’ इमेज को पीछे छोड़कर किरदार की रूह में उतर जाते हैं। अब 19 मार्च को रिलीज होने जा रही ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह का दमदार अंदाज देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लगातार मिल रही सराहनाओं के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com