रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘मर्दानी 3’ की OTT रिलीज डेट कंफर्म, जानिए कब और कहां देख पाएंगे रानी मुखर्जी की फिल्म

Mardaani 3 OTT Release: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में सफल रन के बाद अब OTT पर आने वाली है। जानिए कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज फिल्म होगी।

स्नेहा मौर्या

Rani Mukerji Movie OTT Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की दमदार फिल्म ‘मर्दानी 3’ इन दिनों थिएटर्स में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही है। नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद यह क्राइम-थ्रिलर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है। फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के बीच अब इसकी OTT रिलीज को लेकर भी उत्सुकता बढ़ गई है। ऐसे में चलिए जानते हैं कब और कहां रिलीज होगी।

नेटफ्लिक्स पर होगी डिजिटल रिलीज

फिल्म इंडस्ट्री में अब यह आम बात हो गई है कि किसी भी बड़ी फिल्म के डिजिटल राइट्स पहले ही तय कर लिए जाते हैं। ‘मर्दानी 3’ के मामले में भी ऐसा ही हुआ। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के डिजिटल अधिकार पहले ही नेटफ्लिक्स को बेचे जा चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ‘मर्दानी 3’ 27 मार्च 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। यानी जो दर्शक इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए, वे घर बैठे इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे।

मर्दानी की दमदार और संवेदनशील है कहानी

‘मर्दानी’ फ्रेंचाइज़ी अपनी गंभीर और सामाजिक मुद्दों पर आधारित कहानियों के लिए जानी जाती है। तीसरे भाग में भी एक बड़े अपराध नेटवर्क को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी अवैध अंग तस्करी और मासूम बच्चों के शोषण जैसे संवेदनशील विषय पर केंद्रित है।

रानी मुखर्जी ने एक बार फिर पुलिस अधिकारी के किरदार में प्रभावशाली अभिनय किया है। उनका किरदार अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए न्याय की लड़ाई लड़ता नजर आता है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और इंटेंस परफॉर्मेंस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है।

बॉक्स ऑफिस पर अब भी मजबूत पकड़

आपको बता दें कि 30 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक करीब 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा समर्थन मिला है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में इसकी कमाई और बढ़ सकती है। ‘मर्दानी’ सीरीज रानी मुखर्जी के करियर की सबसे चर्चित फ्रेंचाइज़ी में से एक है, और तीसरा भाग भी उसी परंपरा को मजबूती से आगे बढ़ाता दिख रहा है। अब OTT रिलीज के साथ फिल्म को और बड़ा दर्शक वर्ग मिलने की उम्मीद है।

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप