Rani Mukerji (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

आसमान में उड़ी 'मर्दानी 3' की पतंग, मकर संक्रांति पर अहमदाबाद पहुंचीं रानी मुखर्जी

Mardaani 3 Promotion: रानी मुखर्जी 'मर्दानी 3' के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद के काइट फेस्टिवल पहुंचीं। साबरमती रिवरफ्रंट पर पतंग उड़ाकर दी शुभकामनाएं। फिल्म 30 जनवरी को रिलीज होगी।

अनिल सिंह

Rani Mukerji Makar Sankranti 2026: बॉलीवुड की 'मर्दानी' यानी रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मर्दानी 3' को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर रानी मुखर्जी अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल में शामिल हुईं। यहाँ उन्होंने न केवल पतंगबाजी का आनंद लिया, बल्कि अपनी फिल्म का प्रमोशन कर प्रशंसकों को त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

साबरमती रिवरफ्रंट पर रानी की मौजूदगी ने उत्सव के उत्साह को दोगुना कर दिया। इस खास मौके पर उनके साथ अहमदाबाद की मेयर प्रतिभा जैन और स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष देवांग दयानी भी मौजूद रहे। रानी मुखर्जी ने रिवरफ्रंट पर 'मर्दानी 3' के पोस्टर वाली एक विशेष पतंग उड़ाई, जिसे आसमान में लहराते देख वहां मौजूद भीड़ ने तालियों और नारों के साथ अभिनेत्री का स्वागत किया।

आसमान में उड़ी 'मर्दानी 3' की पतंग

इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल में रानी मुखर्जी का अंदाज बिल्कुल अलग और ऊर्जा से भरा नजर आया। स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर उन्होंने आसमान में अपनी फिल्म के नाम की पतंगबाजी की। मीडिया से बातचीत के दौरान रानी ने कहा, "मकर संक्रांति जैसे सकारात्मक और ऊर्जा से भरे पर्व पर फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव है। मुझे खुशी है कि मैं इस रंगीन उत्सव का हिस्सा बन सकी और लोगों के साथ इस खुशी को बांट सकी।"

सामाजिक मुद्दे और 'अम्मा' की क्रूरता

रानी मुखर्जी ने 'मर्दानी 3' के बारे में बात करते हुए स्पष्ट किया कि यह केवल एक एक्शन फिल्म नहीं है। उन्होंने कहा, "यह फिल्म एक गंभीर सामाजिक मुद्दे को झकझोर देने वाले तरीके से पेश करती है।" सोमवार को रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। ट्रेलर की शुरुआत एक मासूम बच्ची के अपहरण से होती है, जो शहर में चल रहे एक बड़े किडनैपिंग रैकेट की ओर इशारा करता है। इस बार विलेन के रूप में मल्लिका प्रसाद यानी 'अम्मा' का किरदार बेहद डरावना है, जो पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

शिवानी शिवाजी रॉय की बेखौफ वापसी

फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर अपने निडर और साहसी किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में लौट रही हैं। जब शहर में बच्चियों के अपहरण की घटनाएं बेकाबू हो जाती हैं और प्रशासन बेबस नजर आता है, तब शिवानी रॉय इस केस की कमान संभालती हैं। अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी इस फिल्म को यश राज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। 'मर्दानी' की पिछली दो किस्तों की सफलता के बाद, दर्शक 30 जनवरी को इस थ्रिलर को सिनेमाघरों में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही