रानी मुखर्जी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Rani Mukerji को हॉलीवुड फिल्म से मिला था ऑफर, लेकिन इस रोल की वजह से एक्ट्रेस ने कर दिया था रिजेक्ट

अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने हिंदी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने हॉलीवुड से भी ऑफर आया था। हालांकि, इस फिल्म को उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म की वजह से ठुकरा दिया था।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रानी मुखर्जी को आज हर कोई जानता है। वहीं एक्ट्रेस आज यानी 21 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपने अभिनय की बदौलत लोगों के दिलों पर खूब राज किया है। साथ ही हिंदी सिनेमा में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन आप जानकार हैरान हो जाएंगे कि उन्हें हॉलीवुड से भी ऑफर आया था, लेकिन उन्होंने इस वजह से ठुकरा दिया था। ऐसे में चलिए जानते हैं क्या थी वो वजह...

दरअसल, रानी मुखर्जी को हॉलीवुड फिल्म का भी ऑफर मिला था। आईएमडीबी के मुताबिक, एक्ट्रेस को साल 2006 की हॉलीवुड फिल्म 'द नेमसेक' में एक अहम रोल ऑफर हुआ था। मीरा नायर की यह फिल्म इसी नाम के मशहूर उपन्यास पर आधारित थी। इसकी कहानी की बात करें, तो फिल्म एक भारतीय प्रवासी परिवार की संघर्ष की कहानी को दिखाती है, जिसमें पीढ़ियों के बीच का अंतर और पहचान की खोज एक मुख्य विषय है। सवाल खड़ा होता है कि एक्ट्रेस ने इतना बड़ा मौका आखिर किस लिए छोड़ दिया था।

हॉलीवुड फिल्म में किरदार की बात करें, तो रानी मुखर्जी को इरफान खान की पत्नी अशिमा गांगुली का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे निभाने से मना कर दिया था। इसके पीछे बड़ी वजह शाहरुख खान थे। जी हां, उस समय एक्ट्रेस शाहरुख के साथ कभी अलविदा ना कहना की शूटिंग पर काम कर रही थीं। बता दें कि यह करण जौहर की बड़े बजट वाली फिल्म थी। इसमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, प्रीति जिंटा और किरण खेर भी नजर आए थे।

रानी मुखर्जी के इनकार करने के बाद मीरा नायर की फिल्म तब्बू को मिल गई। इसमें इरफान खान के साथ तब्बू लीड रोल में नजर आए थे। तब्बू को उनके काम के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली थी। हालांकि, यह बात सच है कि मूवी के लिए पहला ऑफर रानी मुखर्जी को ही मिला था।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट