रानी मुखर्जी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘गुलाम में मेरी आवाज डब हुई थी…’ कहते-कहते रो पड़ीं रानी मुखर्जी, करण जौहर ने यूं संभाला

Rani Mukerji Gulam Voice: 30 साल के करियर के बाद रानी मुखर्जी ने एक चैट शो में उस पल को याद किया, जब फिल्म ‘गुलाम’ में उनकी आवाज पर सवाल उठे थे और वह अंदर ही अंदर टूट गई थीं।

स्नेहा मौर्या

Rani Mukerji Got Emotional: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रानी मुखर्जी पिछले तीन दशकों से फिल्म इंडस्ट्री का अहम हिस्सा रही हैं। अपने दमदार अभिनय और मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाने वाली रानी जल्द ही फिल्म ‘मर्दानी 3’ में नजर आने वाली हैं। इसी बीच हाल ही में उन्होंने करण जौहर के साथ एक चैट शो में शिरकत की, जहां अपनी जर्नी को याद करते हुए वह भावुक हो गईं।

इस बातचीत के दौरान रानी मुखर्जी ने अपने करियर का एक ऐसा किस्सा साझा किया, जिसे याद कर उनकी आंखें भर आईं। रानी ने बताया कि फिल्म ‘गुलाम’ के शूट के दौरान आमिर खान ने उनसे कहा था कि उनकी आवाज फिल्म के कैरेक्टर के मुताबिक फिट नहीं बैठती और किसी दूसरी आर्टिस्ट से डबिंग करानी पड़ेगी। यह बात रानी के लिए किसी झटके से कम नहीं थी।

रानी मुखर्जी का इमोशनल वीडियो वायरल

रानी ने कहा, “उस वक्त मैं बहुत उदास हो गई थी, लेकिन सेट पर मैं यह दिखा नहीं सकती थी। जब आप किसी फिल्म का हिस्सा होते हैं तो आपको एक टीम प्लेयर बनना पड़ता है। आपकी पर्सनल फीलिंग्स की वहां कोई जगह नहीं होती।” यह कहते-कहते रानी भावुक हो गईं और उनकी आवाज भर्रा गई।

इसके बाद रानी ने करण जौहर को शुक्रिया कहते हुए एक और यादगार पल शेयर किया। उन्होंने बताया कि ‘कुछ कुछ होता है’ की शूटिंग के दौरान करण ने उनसे पूछा था कि क्या उनकी पहली फिल्म में उनकी आवाज डब की गई थी और क्या उन्हें इससे कोई दिक्कत हुई थी। रानी ने जवाब दिया था कि हां, उनकी आवाज डब हुई थी, लेकिन उन्होंने उस पर ज्यादा सवाल नहीं उठाए थे।

करण जौहर ने एक्ट्रेस को यूं संभाला

रानी के मुताबिक, “करण ने मुझसे कहा था कि उन्हें मेरी आवाज बहुत पसंद है और वह चाहते हैं कि फिल्म में मेरी ही आवाज रहे। आज भी वो बात मुझे याद है, क्योंकि अगर करण ऐसा फैसला नहीं लेते तो शायद मेरी आवाज फिल्मों में कभी मेरी पहचान नहीं बन पाती।”

रानी की यह बात सुनकर करण जौहर अपनी सीट से उठे, उनके पास आए और उनके माथे पर किस करते हुए कहा कि “आपकी आवाज आपकी लेगेसी का अहम हिस्सा है।” यह पल वहां मौजूद सभी लोगों के लिए बेहद इमोशनल हो गया।

गौरतलब है कि 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘गुलाम’ में रानी मुखर्जी की आवाज को मोना घोष ने डब किया था। इस फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था। वहीं, ‘कुछ कुछ होता है’ में रानी की अपनी आवाज को बरकरार रखा गया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी