Rani Chatterjee Praises Salman Khan: कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस के 20वें सीजन के वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान ने पैपराजी की क्लास लगायी है। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया था।
साथ ही सलमान खान ने इस वीकेंड का वार एपिसोड में पैपराजी द्वारा सेलिब्रिटीज की तस्वीरें और वीडियो लेने के तरीके पर भी नाराजगी जतायी थी। सलमान के इस रुख के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए है।
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सलमान खान की जमकर तारीफ की है। रानी चटर्जी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट में लिखा है कि सलमान खान एक दिल है और कितनी बार जीतोगे आप! आपने इंडिया की उन सभी लड़कियों के लिए स्टैंड लिया जो रोज ट्रोलिंग का सामना कर रही है रोज एज शेमिंग बॉडी शेमिंग से परेशान है.. धन्यवाद सर सलमान खान इंडिया में एक ही जो ये कर सकते हैं।
रानी चटर्जी ने आगे लिखा कि भोजपुरी एक्टर्स ने अपने लिए स्टैंड लिया, ट्रोलिंग करने वाले कुछ यूट्यूबर कुछ इंस्टा चलाने वाले कल सलमान सर ने बहुत अच्छी बात कही, उन्होंने प्रेस का कार्ड कौन दिया है? इन्होनें अपनी शक्ल देखी है क्या? खुद की माँ बहन की बॉडी शेमिंग करो उम्र शेमिंग करो?
बहुत खुशी हुई जब सलमान सर सभी ने स्टैंड लिया। मैं भोजपुरी एक्ट्रेस हूं कई सालों से बहुत सारी भोजपुरी एक्ट्रेस को कुछ शुरू होता है के फैंस बॉडी शेमिंग एज शेमिंग और ना जाने क्या क्या बोलते हैं पर कोई ऐसा मर्द नहीं जिसने अपनी मेहनती के महिला के लिए कोई स्टैंड नहीं लिया। हमारे पास सलमान खान नहीं हैं इसलिए भोजपुरी एक्ट्रेस को अपने लिए स्टैंड लेना पड़ता है आज तक जितनी भोजपुरी एक्ट्रेस ने पब्लिक में आके आवाज उठाई है ट्रोलिंग की वजह उठाई है बॉडी से लेकर कैरेक्टर पर ट्रोल किया गया है कुछ स्टार्स के फैन्स द्वारा भोजपुरी एक्ट्रेस को अपने लिए स्टैंड लेना पड़ता है और काफी भी हू ट्रोल के लिए
रानी चटर्जी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि भोजपुरी अभिनेत्रियों को अक्सर अपने लिए खुद स्टैंड लेना पड़ता है। उन्होंने सलमान खान के रुख की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्होंने महिलाओं के साथ होने वाली ट्रोलिंग पर बात की।
इसके साथ ही रानी ने खुद को सलमान खान का फैन बताते हुए उन पर गर्व भी जताया। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद यह मुद्दा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।