Bhojpuri Bawaal Twist: भोजपुरी बवाल में छिड़ी नई जंग, निरहुआ के मंथरा वाले बयान पर रानी चटर्जी ने किया पलटवार

Rani Chatterjee Reaction: भोजपुरी बवाल के ग्रैंड फिनाले में निरहुआ ने रानी चटर्जी को मंथरा कहा, जिसके बाद रानी ने इंस्टाग्राम लाइव पर पलटवार किया। रानी ने कहा कि अगर निरहुआ राम हैं तो वह मंथरा ही सही।
Nirahua Rani Chatterjee Controversy
रानी चटर्जी और निरहुआ(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nirahua Rani Chatterjee Controversy: जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो भोजपुरी बवाल का विवाद अब शो खत्म होने के बाद भी थमता नजर नहीं आ रहा है। ग्रैंड फिनाले के दौरान अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने स्टैंडअप कॉमेडी के दौरान अभिनेत्री रानी चटर्जी को लेकर ऐसा कमेंट कर दिया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर उन्हें करारा जवाब दिया है। दोनों के बीच चल रही जुबानी जंग अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

दरअसल, भोजपुरी बवाल में रानी चटर्जी काजल राघवानी को सपोर्ट करने के लिए पहुंची थीं। शो के दौरान उन्होंने काजल से अपनी आवाज उठाने और अपनी बात रखने के लिए कहा था। इसके बाद शो में काफी विवाद देखने को मिला था और रानी की निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ भी बहस हुई थी। ग्रैंड फिनाले में जब रानी चटर्जी नजर नहीं आईं तो निरहुआ ने काजल राघवानी से मजाकिया अंदाज में कहा कि मंथरा नहीं आईं, जो लड़ाई लगवाकर गायब हो गईं।

अगर आप राम हैं तो हम मंथरा ही सही

रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम लाइव में कहा कि उन्होंने शो में किसी विवाद को जन्म देने के लिए हिस्सा नहीं लिया था। उन्होंने बताया कि उन्हें एक एपिसोड के लिए काजल राघवानी को सपोर्ट करने के लिए बुलाया गया था और बाद में दूसरे एपिसोड के लिए भी अप्रोच किया गया। निरहुआ की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए रानी ने कहा कि अगर वह खुद को राम मानते हैं तो वह मंथरा ही सही। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मंच के नीचे बैठकर हंस रहीं अभिनेत्रियां अगर सीता स्वरूप हैं, तो उन्हें भी मंथरा कहे जाने से कोई परेशानी नहीं है।

Nirahua Rani Chatterjee Controversy
CM पुष्कर सिंह धामी का बड़ा तोहफा, उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई हनुमान अंश, 80 करोड़ पार पहुंची कमाई

निरहुआ को बताया शकुनी मामा

रानी ने आगे कहा कि वह कभी इस डर से पीछे नहीं हटीं कि उन्हें फिल्मों से निकाल दिया जाएगा। उन्होंने अपने दम पर काम करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के कैप्शन में निरहुआ को शकुनी मामा तक कह दिया। रानी ने लिखा कि जिनके घर शीशे के होते हैं, उन्हें दूसरों के घर पर पत्थर नहीं मारने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके खिलाफ आगे कुछ कहा गया तो वह सबूतों के साथ कई बातें सार्वजनिक कर सकती हैं। अब रानी चटर्जी और निरहुआ के बीच यह विवाद किस मोड़ पर पहुंचता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com