रानी चटर्जी फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

रानी चटर्जी की फिल्म ‘परिणय सूत्र’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, पोस्टर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Rani Chatterjee News: रानी चटर्जी की अपकमिंग फिल्म ‘परिणय सूत्र’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। अब मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जिससे दर्शकों की बेसब्री और बढ़ गई है।

स्नेहा मौर्या

Rani Chatterjee Movie Parinay Sutra Trailer Date: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘परिणय सूत्र’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभिनेत्री के फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं और अब ट्रेलर रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। सोमवार को रानी चटर्जी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट की जानकारी साझा की, जिसके बाद दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि ‘परिणय सूत्र’ का ट्रेलर 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे रिलीज किया जाएगा। इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है और फैंस ट्रेलर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

क्या है ‘परिणय सूत्र’ की कहानी

‘परिणय सूत्र’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है। फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और मंजुल ठाकुर हैं, जबकि इसकी कहानी और स्क्रिप्ट अरविंद तिवारी ने लिखी है। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म सामाजिक परंपराओं और रिश्तों की गहराई को बेहद संवेदनशील अंदाज में दिखाएगी।

इससे पहले फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसने दर्शकों के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया था। पोस्टर में रानी चटर्जी साड़ी में पल्लू ओढ़े अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। खास बात यह रही कि पोस्टर में एक छोटी बच्ची को भी दुल्हन की तरह सजाया गया था, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया। इसी रहस्य के कारण फिल्म की कहानी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और अपनी मेहनत, सादगी और दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। फिल्मों के साथ-साथ रानी टीवी पर भी एक्टिव हैं। इन दिनों वह टीवी सीरियल ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ में एक निगेटिव किरदार निभाती नजर आ रही हैं। मेकर्स ने शो में नया ट्विस्ट लाने के लिए उनकी एंट्री कराई है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

एक्टर का फिल्मी करियर

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में रानी चटर्जी की फिल्म ‘हम हई जेठानी’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म ‘यूपी वाली-बिहार वाली’ में भी नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। कुल मिलाकर ‘परिणय सूत्र’ के ट्रेलर रिलीज के साथ रानी चटर्जी के फैंस को एक और खास तोहफा मिलने वाला है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस