रानी चटर्जी ने जिम से जारी किया वीडियो, भोजपुरी एक्ट्रेस पर दिल हार रहे फैंस  
मनोरंजन

Rani Chatterjee: जिम वियर में रानी चटर्जी ने अपने लुक से धड़का दिया फैंस का दिल

Bhojpuri Actress: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी इस समय फिल्मों से दूर हैं वो अपना 'मी टाइम' एंजॉय कर रही हैं और सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं से कहर बरपा रही हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Rani Chatterjee Gym Look: भोजपुरी सिनेमा में अगर किसी को क्वीन का दर्जा मिला है, तो वो हैं रानी चटर्जी। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया क्वीन से लेकर फिल्मों की महारानी भी कहा जाता है क्योंकि एक्ट्रेस का अंदाज ही निराला है।

चाहे फिल्में हों या सोशल मीडिया, एक्ट्रेस का हर लुक 'टॉक ऑफ द टाउन' होता है। फिलहाल रानी फिल्मों से ब्रेक लेकर अपना 'मी टाइम' एंजॉय कर रही हैं और सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं से कहर बरपा रही हैं।

यहां देखें वीडियो

भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी

क्वीन रानी चटर्जी ने अपना सोशल मीडिया अपडेट किया है और अपने नए लुक से फैंस के दिल की धड़कन को बढ़ा दिया है। एक्ट्रेस का जिम लुक किसी को भी मोटिवेट कर सकता है। एक्ट्रेस ने पर्पल टॉप पहना है और उसके साथ ब्लैक पूमा की जैकेट कैरी की है। एक्ट्रेस ने कान में ईयर प्लग लगाकर सेल्फी मोड में गजब के एक्सप्रेशन दिए हैं, जो किसी का भी दिन बना सकते हैं।

फैंस लुटा रहे प्यार

भोजपुरी एक्ट्रेस ने अपनी वीडियो पर बंगाली सॉन्ग 'ओभोद्रो प्रेम' लगाया है, जो कि साल 2019 में रिलीज हुआ था, जिसके बाद गाने का दूसरा वर्जन साल 2020 में रिलीज किया गया। सोशल मीडिया पर दोबारा गाना ट्रेंडिंग में आ गया है क्योंकि गाने की बिट काफी अच्छी है। रानी ने अपने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ''गुड मॉर्निंग... जब आपको गाने बहुत पसंद हों।'' रानी के इस गॉर्जियस लुक को फैंस भी पसंद कर रहे हैं और हार्ट इमोजी के जरिए अपना प्यार भी लुटा रहे हैं।

रानी की अपकमिंग फिल्म

काम की बात करें तो रानी की बीते दिनों एक के बाद फिल्में रिलीज हुई हैं। अगर आपको यूट्यूब पर उनकी लेटेस्ट फिल्म देखनी है तो आप 'सास बहू चली स्वर्गलोक', 'प्रिया ब्यूटी पार्लर', 'चुगलखोर बहुरिया' और 'मायके की टिकट कटा दे पिया' देख सकते हैं। ये सारी ही फिल्में पारिवारिक हैं और यूट्यूब पर मौजूद हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस की 'परिणय सूत्र' फिल्म भी आने वाली है, जिसके ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

EndFragment

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज