'रंगीला' के 30 साल पूरे, उर्मिला मातोंडकर ने याद किए पुराने दिन, कहा, 'यह एक एहसास...' 
मनोरंजन

Urmila Matondkar: सिर्फ फिल्म नहीं रंगीला एक एहसास, 30 साल पूरा होने पर बोलीं उर्मिला मातोंडकर

Rangeela: अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने रंगीले के 30 साल पूरा होने के मौके को खास बना दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह मशहूर गाने 'रंगीला रे' पर डांस करती नजर आ रही हैं

अनिल सिंह

StartFragment

Rangeela Completed 30 Years: बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म 'रंगीला' ने सोमवार को 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने पोस्ट के जरिए अपने दिल की बातें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

उर्मिला ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "रंगीला… ये सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि एक एहसास थी, और आज भी रहेगी। ये खुशी, उम्मीद, सपने, महत्वाकांक्षा, सुंदरता, जोश, प्यार, प्रशंसा, संघर्ष, जीत, त्याग और सबसे बढ़कर, जिंदगी का एक शानदार जश्न था।"

गाना सिर्फ संगीत ही नहीं बल्कि, नवरसों का उत्साह है

उर्मिला मातोंडकर ने बताया कि इसका हर एक सीन मासूम बच्चे जैसी चेहरे पर मुस्कान लाता है, जो कि हमें एक जादुई दुनिया में ले जाता है। इसका हर एक गाना सिर्फ संगीत ही नहीं बल्कि, नवरसों का उत्साह है। भारतीय साहित्य और कविता के नौ भाव शृंगार, हास्य, करुणा, रौद्र, वीर, भयानक, बीभत्स, अद्भुत और शांत। अभिनेत्री ने लिखा, "इस फिल्म की कहानी मासूम लड़की की यात्रा है, जो अपनी सादगी और आकर्षण से सबके दिल जीत लेती है। वो हमें सुंदरता, कविता, जिंदगी और प्यार की एक अनमोल यात्रा पर ले जाती है।"

हो जा रंगीला रे

उन्होंने लिखा, "तीस साल पहले आज ही के दिन 'रंगीला' आप सबकी हो गई थी। मुझे यकीन है कि आज भी यह फिल्म आपको उस पहले पल में ले जाती है, जब आप हंसे, तालियां बजाईं और इसके जादू से प्यार कर बैठे थे। आपके प्यार, तारीफ और सराहना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है। मुझे अपने दिलों में जगह देने के लिए, इतना प्यार देने के लिए, और मुझे उस जगह पर पहुंचाने के लिए शुक्रिया, जिसका सपना बहुत कम लोग देख पाते हैं। हो जा रंगीला रे।"

राम गोपाल ने बनाई थी रंगीला फिल्म 

राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म में उर्मिला के अलावा, आमिर खान और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी मिली (उर्मिला) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मशहूर अभिनेत्री बनने का सपना देखती है, लेकिन उसे इस राह में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

EndFragment

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा