सलमान खान और रणदीप हुड्डा (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सलमान खान की करियर सलाह को रणदीप हुड्डा ने किया नजरअंदाज, बोले- एक जैसे रोल करना मेरे लिए बोरिंग है

Randeep Hooda Career Advice: रणदीप हुड्डा ने खुलासा किया कि सलमान खान ने उन्हें सिर्फ हीरो वाले रोल करने और एक जैसी इमेज बनाए रखने की सलाह दी थी। हालांकि, रणदीप हुड्डा ने इसे नहीं माना।

सोनाली झा

Randeep Hooda On Salman Khan Advice: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हाल ही में सलमान खान से मिली एक अहम करियर सलाह का खुलासा किया है। रणदीप का कहना है कि सलमान खान ने उन्हें स्टार बनने का एक ऐसा फॉर्मूला बताया था, जिसे उनके पिता भी सही मानते थे। हालांकि, रणदीप ने इस सलाह को मानने से इनकार कर दिया, क्योंकि उनका मानना है कि एक जैसे किरदार निभाना उनके लिए बेहद नीरस हो जाएगा।

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में रणदीप ने बताया कि उन्होंने हमेशा ऐसे किरदार चुने हैं, जो उन्हें एक कलाकार के तौर पर चुनौती दें, भले ही इससे स्टारडम का रास्ता थोड़ा मुश्किल क्यों न हो जाए। एक इंटरव्यू में रणदीप हुड्डा ने कहा कि सलमान खान ने उन्हें सलाह दी थी कि उन्हें ऐसे किरदार नहीं निभाने चाहिए, जिनमें वे हीरो की तरह न दिखें।

सलमान खान ने कही थी ये बात

सलमान का मानना था कि एक जैसी स्क्रीन इमेज बनाए रखने से स्टार बनने में मदद मिलती है। रणदीप ने कहा कि सलमान भाई की मुख्य सलाह यही थी कि मुझे ऐसे रोल नहीं करने चाहिए जिनमें मैं हीरो की तरह न लगूं। यह एक अच्छी सलाह थी। मेरे पिता भी हमेशा यही कहते थे कि एक जैसी इमेज रखो और उसी तरह के रोल करो, इससे लोगों के बीच पहचान मजबूत होती है।

रणदीप हुड्डा ने क्यों ठुकराई सलाह

रणदीप हुड्डा ने माना कि सलमान और उनके पिता की सलाह व्यावहारिक थी, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय के सफर के लिए अलग रास्ता चुना। उनका कहना है कि यदि वह एक ही तरह के किरदार निभाते रहते तो अभिनय उनके लिए रोमांचक नहीं रहता। उन्होंने कहा कि मैंने वह सलाह नहीं मानी, क्योंकि मुझे लगता है कि बार-बार एक जैसा काम करना बहुत बोरिंग हो जाता है। मैं हर फिल्म में कुछ नया सीखना चाहता हूं। मैं ऐसा कभी नहीं करना चाहूंगा कि सिर्फ एक तय इमेज में बंधकर रह जाऊं।

तीन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं दोनों

सलमान खान और रणदीप हुड्डा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को कई फिल्मों में देखने को मिली है। दोनों पहली बार 'किक' (2014) में साथ नजर आए, जिसमें रणदीप ने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। इसके बाद 'सुल्तान' (2016) में रणदीप ने सलमान के कोच का किरदार निभाया, जिसे काफी सराहा गया। वहीं 'राधे' (2021) में रणदीप खलनायक के रूप में दिखाई दिए थे।

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

केट मिडलटन ने मुंबई के मैटरनिटी अस्पताल का किया दौरा, प्रिंस विलियम के बिना पहुंचीं प्रिंसेस ऑफ वेल्स

पहले 2020, फिर 2035, अब 2047...इसके बाद 3000 आएगा! विकसित भारत के लक्ष्य पर राहुल का तंज

लतीफ भट को ढेर किए जाने पर गृह मंत्री अमित शाह ने की सुरक्षा बलों की तारीफ, कहा-ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल दिखा

QUAD समिट में पीएम मोदी ने जमीन से उठाया तिरंगे वाला मार्कर, ट्रंप बोले- सेव इट; VIDEO वायरल