जॉन सीना, रणदीप हुड्डा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

जॉन सीना के संन्यास पर भावुक हुए रणदीप हुड्डा, बताया क्यों हैं WWE लेजेंड हर किसी के लिए प्रेरणा

Randeep Hooda Post: डब्ल्यूडब्ल्यूई से संन्यास लेने पर जॉन सीना के लिए रणदीप हुड्डा ने भावुक नोट लिखा। ‘मैचबॉक्स’ को-स्टार रणदीप ने सीना को अनुशासन, मेहनत और इंसानियत की प्रेरक मिसाल बताया।

स्नेहा मौर्या

John Cena WWE Retirement: डब्ल्यूडब्ल्यूई की रिंग से लेकर हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों तक अपनी पहचान बनाने वाले जॉन सीना ने आधिकारिक तौर पर रेसलिंग से संन्यास ले लिया है। इस खबर ने दुनियाभर के फैंस को भावुक कर दिया है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने जॉन सीना के लिए एक खास और प्रेरणादायक नोट साझा किया है, जिसमें उन्होंने उनके व्यक्तित्व और सफर की जमकर तारीफ की है।

रणदीप हुड्डा इन दिनों जॉन सीना के साथ हॉलीवुड फिल्म ‘मैचबॉक्स’ में काम कर रहे हैं। इस दौरान दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। रणदीप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जॉन सीना के साथ काम करते हुए उन्हें एक बड़ी पर्सनैलिटी के पीछे एक बेहद सादा और जमीन से जुड़ा इंसान देखने को मिला। उन्होंने कहा कि सीना का अनुशासन, विनम्रता और दिल से उदार स्वभाव उन्हें सबसे अलग बनाता है।

रणदीप हुड्डा ने जॉन सीना के लिए लिखा स्पेशल नोट

रणदीप ने अपने नोट में लिखा कि चाहे जॉन सीना डब्ल्यूडब्ल्यूई की रिंग में हों या फिर फिल्मी पर्दे पर, उनका सफर हमेशा कड़ी मेहनत और ईमानदारी से भरा रहा है। उनकी कहानी इस बात का सबूत है कि सच्ची सफलता सिर्फ टैलेंट से नहीं, बल्कि लगातार मेहनत और सही सोच से मिलती है।

अभिनेता ने आगे कहा कि जॉन सीना ने हर उम्र के लोगों को प्रेरित किया है। उनके फैंस केवल युवा नहीं हैं, बल्कि बच्चे, बुजुर्ग और अलग-अलग संस्कृतियों से जुड़े लोग भी उन्हें बेहद सम्मान देते हैं। यह दर्शाता है कि सीना का प्रभाव सिर्फ खेल या फिल्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि एक इंसान के रूप में भी उन्होंने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है।

डब्ल्यूडब्ल्यूई को लेकर कही ये बात

रणदीप हुड्डा का मानना है कि डब्ल्यूडब्ल्यूई से संन्यास लेने का मतलब जॉन सीना के सफर का अंत नहीं है, बल्कि यह उनके शानदार करियर और उपलब्धियों का जश्न मनाने का समय है। उन्होंने सीना को एक सच्चा लेजेंड और हमेशा प्रेरित करने वाली शख्सियत बताया।

रणदीप ने यह भी कहा कि जॉन सीना और उनके फैंस के बीच जो जुड़ाव है, वह किसी भी सीमा से परे है। यही वजह है कि उनकी विनम्रता और इंसानियत उन्हें हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रखेगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस