एलियन बनकर आमिर खान के मिशन को पूरा करने निकलेंगे रणबीर कपूर 
मनोरंजन

भगवान राम के बाद अब एलियन बनेंगे रणबीर कपूर, PK 2 में आमिर खान के मिशन को देंगे अंजाम

रणबीर कपूर इस समय फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, इसी बीच उनको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, वह आमिर खान की फिल्म पीके 2 में एलियन बनकर उनका मिशन कंप्लीट कर सकते हैं।

अनिल सिंह

रणबीर कपूर इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में वो भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। खबर के मुताबिक रामायण के पहले भाग का काम पूरा हो चुका है। दिवाली 2026 में रामायण फिल्म रिलीज होगी, जबकि उससे पहले वह लव एंड वॉर में नजर आएंगे। रणबीर कपूर को लेकर धूम 4 फिल्म भी चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच रणबीर कपूर को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, वह pk 2 में आमिर खान के साथ एक बड़े मिशन पर नजर आ सकते हैं।

2014 में आई फिल्म pk के आखिर में रणबीर कपूर का कैमियो दिखाया गया था। pk 2 फिल्म पीके का सीक्वल होगा। पीके 2 फिल्म उसी के आगे की कहानी हो सकती है। आइए जानते हैं pk 2 इससे जुड़ी क्या जानकारी निकलकर सामने आई है।

पिंक विला ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि आमिर खान और राजकुमारी हिरानी की फिल्म पीके 2 को लेकर चर्चा कर रहे हैं। खबर के मुताबिक इस फिल्म में रणबीर कपूर के लिए भी जबरदस्त प्लॉट है। फिल्म में रणबीर कपूर की एंट्री हो सकती है।

पीके फिल्म के आखिरी सीन में रणबीर कपूर का कैमियो दिखाया गया था और उसी के बाद की कहानी को pk 2 में दिखाया जाएगा। आमिर खान बतौर एलियन अपनी टीम के साथ एक मिशन पर निकलने वाले हैं। हालांकि फिल्म के बारे में कोई भी औपचारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। लेकिन रणबीर कपूर के रोल को लेकर चर्चा तेजी से हो रही है।

आमिर खान की फिल्म पीके साल 2014 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म करीब 85 करोड़ के बजट में बनी थी, जबकि इसने दुनिया भर में करीब 800 करोड़ का कारोबार किया था। इस फिल्म में आमिर खान के साथ अनुष्का शर्मा अहम भूमिका में नजर आई थी। फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ जबरदस्त प्रदर्शन किया था, बल्कि इसने कारोबार का नया रिकॉर्ड बनाया था। दर्शक पीके फिल्म के सीक्वल को लेकर एक्साइटेड हैं और वह जानना चाहते हैं कि पीके 2 फिल्म कब रिलीज होगी। हालांकि फिल्म मेकर्स की तरफ से अभी इसके बारे में कोई भी औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है।

भारतीय युवाओं को Gen-Z कहना गलत, BJP नेता माधवी लता ने बताई वजह, CM योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति से की मुलाकात; ब्रिक्स नेताओं के साथ अहम बैठक

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह

Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? 77 साल पहले इस समझौते के बाद तय हुई थी तारीख

BRICS Summit के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग, भारत-चीन रिश्तों पर दिए 4 सुझाव