रणबीर कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

फैन ने जीता रणबीर कपूर का दिल, ‘रामायण’ इवेंट में गिफ्ट की अयोध्या मंदिर वाली खास जैकेट

Ranbir Kapoor Ramayana: हनुमान जयंती पर ‘रामायण’ से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज होगा। इसी बीच लॉस एंजिल्स में दिखाई गई झलक के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

स्नेहा मौर्या

Ranbir Kapoor Fan Gift: आने वाली माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर रणबीर कपूर के ‘रामा’ अवतार का फर्स्ट लुक रिलीज किया जाएगा, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

लॉस एंजिल्स में दिखी ‘रामायण’ की एक्सक्लूसिव झलक

फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी इस प्रोजेक्ट को भव्य स्तर पर तैयार कर रहे हैं। हाल ही में लॉस एंजिल्स में चुनिंदा लोगों के लिए फिल्म का एक खास प्रीव्यू आयोजित किया गया, जिसमें रणबीर कपूर भी शामिल हुए। इस एक्सक्लूसिव झलक को देखने के बाद वहां मौजूद लोगों ने फिल्म के विजुअल्स और प्रेजेंटेशन की खूब तारीफ की। इससे साफ है कि मेकर्स इस प्रोजेक्ट को इंटरनेशनल स्तर पर पेश करने की पूरी तैयारी में हैं।

खास गिफ्ट ने बटोरी सुर्खियां

इवेंट के दौरान एक खास पल तब देखने को मिला, जब डिजाइनर शशांक गुप्ता ने रणबीर कपूर को एक खूबसूरत जैकेट गिफ्ट की। इस जैकेट पर अयोध्या के राम मंदिर की बारीक कढ़ाई की गई थी, जो देखने में बेहद आकर्षक थी। मैरून रंग की इस जैकेट पर सुनहरी डिजाइन के साथ पीछे भगवान राम की आकृति उकेरी गई थी। वीडियो में रणबीर इस गिफ्ट को देखकर काफी खुश नजर आए और उन्होंने मुस्कुराते हुए इसकी तारीफ भी की।

दमदार स्टारकास्ट बढ़ा रही एक्साइटमेंट

फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी मजबूत है। रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी सीता की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे।

इंटरनेशनल लेवल पर हो रही तैयारी

‘रामायण’ को सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भव्य सिनेमाई अनुभव के रूप में तैयार किया जा रहा है। म्यूजिक के लिए हंस जिमर और ए. आर. रहमान जैसे दिग्गज जुड़े हैं। वहीं, विजुअल इफेक्ट्स के लिए ऑस्कर विनिंग स्टूडियो DNEG काम कर रहा है, जिससे फिल्म की क्वालिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

दिवाली पर होगा बड़ा धमाका

यह मेगा बजट फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। जिस तरह से फिल्म को लेकर बज़ बना हुआ है, उससे साफ है कि रामायण भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय लिख सकती है।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन