फिल्म 'रामायण' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

रामायण को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, गोवा में 57वें IFFI के ब्रिक्स सेगमेंट में होगी पहली स्क्रीनिंग

BRICS Film Festival 2026: फिल्म रामायण को ग्लोबल मंच पर खास पहचान मिलने जा रही है। गोवा में 20 नवंबर से शुरू होने वाले 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में इस फिल्म की स्क्रीनिंग होगी।

यति सिंह

Highlights

  • रणबीर कपूर की फिल्म रामायण से IFFI 2026 के ब्रिक्स सेगमेंट का उद्घाटन होगा।

  • 57वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित होगा।

  • ब्रिक्स सेगमेंट में सदस्य देशों की सांस्कृतिक और फिल्म परंपराओं को दिखाया जाएगा।

Ramayana BRICS 2026: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के नाम एक और बड़ी सफलता जुड़ने जा रही है। इस फिल्म को अब ग्लोबल मंच पर अपनी खास पहचान बनाने का मौका मिलेगा।

गोवा में आयोजित होने वाले 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया यानी (IFFI) 2026 के ब्रिक्स सेगमेंट की शुरुआत रामायण की स्क्रीनिंग से होगी। यह भारतीय सिनेमा के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विरासत के लिए भी गौरव का पल माना जा रहा है।

ब्रिक्स सम्मेलन के ग्लोबल मंच पर दिखेगी रामायण

इस साल IFFI का आयोजन 20 से 28 नवंबर तक गोवा में किया जाएगा। फिल्म महोत्सव के दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों की फिल्मों और उनकी सांस्कृतिक कहानियों की स्पेशल स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी।

वहीं इसी कड़ी में एक्टर रणबीर कपूर की रामायण को ब्रिक्स सेगमेंट की उद्घाटन फिल्म के तौर पर चुना गया है। इस स्टेज पर फिल्म की स्क्रीनिंग भारतीय पौराणिक कहानियों और परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने का मौका बनेगा।

स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स है इस सेगमेंट की थीम

इस बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया यानी IFFI 2026 की थीम 'स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स' रखी गई है। इसका मकसद अलग-अलग देशों की कहानियों, संस्कृतियों और फिल्मों को एक मंच पर लाना है।

ऐसे में रणबीर कपूर की रामायण जैसी फिल्म का चुनाव खास मायने रखता है। फिल्म रामायण के जरिए विदेशी प्रतिनिधियों और सिनेमा प्रेमियों को भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और पौराणिक विरासत को करीब से जानने का मौका मिलेगा।

इंडियन पैनोरमा में दिखाई जाएगी रणवीर कपूर की फिल्म

इस बार फिल्म महोत्सव के इंडियन पैनोरमा सेगमेंट में भी कई फेमस फिल्मों को जगह दी गई है। इसमें रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को ओपनिंग फिल्म के तौर पर स्क्रीन किया जाएगा। वहीं ब्रिक्स सेगमेंट की शुरुआत फिल्म रामायण से होगी। दोनों फिल्मों को अलग-अलग श्रेणियों में मिली यह जगह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की विविधता को दर्शाती है।

फिल्म रामायण को ग्लोबल मंच पर स्क्रीन किया जाना फिल्म से जुड़े एक्टर्स और मेकर्स के लिए भी खास सफलता है। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच काफी क्रेज है। अब ब्रिक्स सेगमेंट में इसकी स्क्रीनिंग से फिल्म रामायम की चर्चा देश की सीमाओं से बाहर भी पहुंच सकती है।

जवाहरलाल नेहरू जेल में किस जानवर से डरते थे? भय से बिस्तर छोड़कर भाग जाते थे

INS Betwa: 22 साल पुराने युद्धपोत की क्या है खासियत? भाप से चलता था इंजन, अब मिलेगी डीजल की ताकत

महादेव ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली से बिहार, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद का हवाई सफर हुआ दोगुना, 15 दिन में 50% तक बढ़ा किराया

जाकिर नाइक के IRF पर तीसरी बार प्रतिबंध क्यों लगा? जानिए 2016 से अब तक क्या-क्या हुआ