रणबीर कपूर के सपोर्ट में उतरीं आलिया भट्ट 
मनोरंजन

रणबीर कपूर पर आलिया भट्ट को इग्नोर करने का आरोप, एक्ट्रेस ने बिना कुछ बोले दिया करारा जवाब

रणबीर कपूर आलिया भट्ट को इग्नोर कर रहे हैं ऐसा आरोप सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद लगाया गया। उसी के जवाब में एक और वीडियो आया है। आलिया पति के बचाव में उतर आई हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: राज कपूर की 100 वीं जयंती के वक्त कपूर परिवार ने जश्न मनाया। इस प्रोग्राम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इनमें से एक वीडियो में सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर को उठने में मदद करते दिखाई दिए, लेकिन रणबीर ने आलिया की तरफ ध्यान नहीं दिया। इस वीडियो पर रणबीर कपूर की लोग आलोचना करने लगे और यह कहने लगे कि रणबीर कपूर आलिया भट्ट को इग्नोर कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया के एक फैन पेज ने एक और वीडियो पोस्ट किया है जिसमें रणबीर कपूर ना सिर्फ आलिया भट्ट के साथ हैं बल्कि वह उनकी मदद करते हुए भी नजर आए हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि सोशल मीडिया के वायरल वीडियो में रणबीर कपूर का यह अंदाज नहीं दिखाया गया।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैन पेज पर जारी किया गया ये वीडियो भी अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ खड़े हैं आलिया भट्ट ने इस वीडियो को लाइक किया है और रणबीर कपूर की आलोचना करने वालों को बिना कुछ बोले करारा जवाब दिया है।

आपको बता दे कि इससे कुछ समय पहले नीतू कपूर और आलिया भट्ट का भी एक वीडियो इसी समारोह से वायरल हुआ था। जिसमें नीतू कपूर आलिया भट्ट को इग्नोर करते हुए आगे बढ़ जाती है। उस वीडियो पर भी सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर चर्चा की थी। हालांकि उसके बारे में सच्चाई अभी सामने नहीं आई है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिश्ते को लेकर रणबीर की बहन रिद्धिमा ने भी कुछ समय पहले जूम से बात करते हुए बताया था कि रणबीर और आलिया एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खुश हैं। उन्हें इस बात की परवाह नहीं कि उनके बारे में लोग क्या सोचते हैं और क्या कहते हैं। आलिया भट्ट के काम की अगर बात करें तो आलिया भट्ट इस समय उनकी अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' और 'लव एंड वार' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इतना ही नहीं वह आने वाले वक्त में ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 में भी नजर आएंगी। रणबीर कपूर इस समय नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं वो एनिमल के सीक्वल और ब्रह्मास्त्र 2 में भी नजर आएंगे।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान