लॉरेन रॉबिनसन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कौन हैं ‘राणा नायडू 2’ की 'लारा'? ट्रांसजेंडर का भी निभा चुकी हैं किरदार, अब हो रहीं वायरल, जानें उनके दिलचस्प किस्से

‘राणा नायडू 2’ सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सीरीज में 'लारा' का किरदार निभाने वाली लॉरेन रॉबिनसन कौन हैं, अगर नहीं। तो चलिए जानते हैं उनके दिलचस्प किस्से।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज ‘राणा नायडू’ के दूसरे सीजन में जहां साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे और बॉलीवुड एक्टर्स ने दमदार अभिनय किया, वहीं एक किरदार ऐसा भी था जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वह थीं लॉरेन रॉबिनसन, जिन्होंने 'लारा' की भूमिका निभाई। इस कैरेक्टर के जरिए लॉरेन ने एक बार फिर साबित किया कि ट्रांसजेंडर कलाकार भी लीड रोल में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा सकते हैं।

‘राणा नायडू 2’ में लॉरेन ने लारा नाम की एक इन्वेस्टिगेशन असिस्टेंट का किरदार निभाया है, जो पहले ही एपिसोड में एक्शन से भरपूर अवतार में नजर आती हैं। लारा का कैरेक्टर जितना रहस्यमयी है, उतना ही आकर्षक भी। लॉरेन ने इस भूमिका को न केवल आत्मविश्वास से निभाया, बल्कि अपनी परफॉर्मेंस से सीरीज में नई ऊर्जा भर दी।

कौन हैं ‘राणा नायडू 2’ की लॉरेन रॉबिनसन?

लॉरेन का करियर 2019 में शुरू हुआ जब वह ज़ोया अख्तर की वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ में नजर आईं। इसके बाद वह 2020 में आई अनिल कपूर और अनुराग कश्यप की फिल्म ‘AK vs AK’ का हिस्सा बनीं। हालाँकि, उन्हें असली पहचान नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज ‘राणा नायडू’ से मिली। इसके अलावा वह ‘मिसमैच्ड सीजन 3’ में भी नजर आई थीं, जहां उन्होंने एक ट्रांसजेंडर हैकर 'रीथ' का रोल निभाया था।

लॉरेन ना केवल एक्ट्रेस हैं बल्कि वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं। वे खुद को They/Them कहे जाने को प्राथमिकता देती हैं और LGBTQ+ कम्युनिटी की सशक्त आवाज हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह सेट पर लोगों से कहती थीं, "मुझे सर कहो", ताकि वह रीथ के किरदार की गंभीरता को निभा सकें।

रियल में भी ट्रांसजेंडर हैं लॉरेन लॉरेन असल जिंदगी में भी ट्रांसजेंडर हैं और उन्होंने 2 जून को अपने इंस्टाग्राम पर एक शर्टलेस फोटो पोस्ट कर बताया था कि उन्होंने सात महीने पहले अपर सर्जरी करवाई है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, “हैप्पी प्राइड, हॉट रहो और हील करो।” उनके इस साहसिक और ईमानदार अभिव्यक्ति को सोशल मीडिया पर काफी सराहा गया।

लॉरेन के इंस्टाग्राम पर करीब 14.4 हजार फॉलोअर्स हैं और उनकी पहचान एक ऐसी कलाकार के रूप में बन रही है जो न सिर्फ अपनी अदाकारी बल्कि सामाजिक बदलाव की आवाज के रूप में भी उभर रही हैं। ‘राणा नायडू 2’ में उनके दमदार अभिनय ने यह साबित कर दिया है कि अब इंडस्ट्री में ट्रांसजेंडर कलाकारों को भी बराबरी का मंच मिलना शुरू हो गया है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप