- Hindi News »
- Entertainment »
- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Couple Lata Sabharwal And Sanjeev Seth Separated
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम कपल की टूटी शादी, 15 साल बाद पति से अलग हुईं लता सबरवाल
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मशहूर कपल लता सबरवाल और संजीव सेठ शादी के 15 साल बाद अलग हो गए हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ये खबर दी है। उन्होंने अपने परिवार के लिए प्राइवेसी और शांति का अनुरोध किया।
- Written By: स्नेहा मौर्या

लता सबरवाल, संजीव सेठ (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री लता सबरवाल, जिन्होंने कई हिट सीरियल्स में अपने सादगीभरे अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है, वह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।
दरअसल, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘वो रहने वाली महलों की’ और ‘मैं तेरी परछाई हूं’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों का हिस्सा रहीं लता सबरवाल ने एक बड़ा निजी फैसला लिया है। उन्होंने अपनी शादी के 15 साल बाद अपने पति और अभिनेता संजीव सेठ से अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है और ये सुनकर उनके फैंस हैरान रह गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
पति से 15 साल बाद अलग हुईं लता सबरवाल
दरअसल, लता सबरवाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए यह खुलासा किया कि अब वह और संजीव सेठ आधिकारिक रूप से अलग हो चुके हैं। उन्होंने लिखा कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है और वे दोनों इस समय को शांति और सम्मान के साथ आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। अभिनेत्री ने अपने फैन्स और मीडिया से प्राइवेसी बनाए रखने और उनके फैसले का सम्मान करने की अपील की है।
लता और संजीव की मुलाकात स्टार प्लस के सुपरहिट शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी, जहां दोनों ने ऑनस्क्रीन पति-पत्नी की भूमिका निभाई थी। इस सीरियल के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर साल 2009 में दोनों ने शादी कर ली। टीवी इंडस्ट्री की यह जोड़ी दर्शकों के बीच भी काफी लोकप्रिय रही।
ये भी पढ़ें- योग डे पर नुसरत भरूचा का वायरल वीडियो बना विवाद की वजह, टीम से जूते खुलवाने पर यूजर्स ने लगाई फटकार
इसके अलावा लता सबरवाल ने बॉलीवुड फिल्म ‘विवाह’ में भी अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्होंने शाहिद कपूर की भाभी का किरदार निभाया था। उनकी मासूमियत और शांत स्वभाव ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया।
एक्टिंग से एक्ट्रेस बना चुकी हैं दूरी
फिलहाल लता एक्टिंग से दूरी बना चुकी हैं और योग, लाइफस्टाइल व फिटनेस से जुड़ी गतिविधियों में एक्टिव रहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फॉलोअर्स से हमेशा पॉजिटिव सोच और आत्मनिर्भरता का संदेश साझा किया है।
आपको बता दें, लता सबरवाल फिल्म ‘विवाह’ में भी नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने शाहिद कपूर की भाभी का किरदार निभाया था। इसमें उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया था।
Yeh rishta kya kehlata hai fame couple lata sabharwal and sanjeev seth separated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMRR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
May 17, 2026 | 09:32 PMनवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
May 17, 2026 | 09:28 PMईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
May 17, 2026 | 09:24 PMरहस्य, रोमांच और इतिहास का खजाना…India के ये 5 मंदिर, ट्रैवल लवर्स जरूर करें एक्सप्लोर
May 17, 2026 | 08:58 PMलाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
May 17, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














