Highlights
रामायण ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 155 करोड़ कमाए।
फिल्म रामायण 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज हुई।
रणबीर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण बने हैं।
दिवाली से पहले फिल्म ने ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया।
Ramayanam Worldwide Collection: दिवाली से पहले बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की कलेक्शन धीमी रहने का ट्रेंड अब टूटता नजर आ रहा है। डायरेक्शन नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण- पार्ट वन' ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है।
फिल्म ने दुनियाभर में 155 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इस ओपनिंग के साथ ही इसने दिवाली से पहले रिलीज होने वाली भारतीय फिल्मों के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का दावा किया है। फिल्म की इस धमाकेदार शुरुआत ने मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी है।
नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियो और रॉकिंग स्टार यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी 'रामायण-पार्ट वन' 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। फिल्म को लेकर लंबे समय से दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई थी।
इसकी भव्यता, शानदार विजुअल्स और दमदार स्टारकास्ट को लेकर लगातार चर्चा हो रही थी। रिलीज के बाद पहले दिन का कलेक्शन सामने आते ही फिल्म रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी।
फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आ रही हैं। वहीं साउथ सुपरस्टार यश लंकापति रावण का रोल में दिखाई दे रहे हैं। एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण का रोल निभा रहे हैं।
भारतीय महागाथा रामायण को बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज में पेश करने की कोशिश इस फिल्म को खास बनाती है। दर्शकों के लिए इन पॉपुलर कलाकारों को पौराणिक किरदारों में देखना भी बड़ा आकर्षण है।
आमतौर पर दिवाली से ठीक पहले का समय फिल्मों की रिलीज के लिए चुनौतीपूर्ण माना जाता है। त्योहार की तैयारियों, खरीदारी और यात्रा में बिजी होने के कारण दर्शक अक्सर सिनेमाघरों से दूरी बना लेते हैं। इसी वजह से इस दौरान फिल्मों की ओपनिंग प्रभावित होने की बात कही जाती रही है।
बताया जाता है कि दिवाली के आसपास रिलीज हुई फिल्मों में पहले दिन की सबसे ज्यादा ऑल इंडिया नेट कमाई 40 करोड़ रुपये रही थी, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई का आंकड़ा 94 करोड़ रुपये था। लेकिन फिल्म 'रामायण' ने पहले दिन 155 करोड़ रुपये की वर्ल्ड वाइड ग्रॉस ओपनिंग के साथ इस आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है।