

Highlights
साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर विजय सेतुपति 54वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर होंगे।
54वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स समारोह 23 नवंबर 2026 को न्यूयॉर्क में आयोजित होगा।
इस उपलब्धि के साथ विजय सेतुपति इंटरनेशनल एमी में अवॉर्ड प्रस्तुत करने वाले पहले भारतीय एक्टर बनेंगे।
Vijay Sethupathi International Emmy Awards: साउथ सिनेमा के पॉपुलर और बहुमुखी एक्टर विजय सेतुपति ने एक नया मील का पत्थर हासिल किया है। अपनी शानदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले इस विजय को एक ऐसी बड़ी जिम्मेदारी मिली है, जो आज तक किसी भी भारतीय एक्टर को नहीं मिली थी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीवी इंडस्ट्री के सबसे फेमस कार्यक्रमों में शुमार इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के आने वाले संस्करण में इस बार एक खास भारतीय जुड़ाव देखने को मिलेगा। आने वाली 13 नवंबर को न्यूयॉर्क शहर में आयोजित होने वाले 54 इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के स्टेज पर विजय सेतुपति एक पुरस्कार प्रस्तोता के रूप में नजर आएंगे।
इस प्रतिष्ठित समारोह में मंच शेयर करने वाले वह देश के पहले ऐसे एक्टर बन गए हैं, जिसने भारतीय सिनेमा के गौरव को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। इससे पहले भी कुछ भारतीय कलाकारों ने इस मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है, लेकिन बतौर प्रस्तोता यह उपलब्धि पहली बार किसी भारतीय पुरुष कलाकार के नाम जुड़ी है।
विजय सेतुपति का एक्टिंग की दुनिया में यह मुकाम हासिल करना किसी प्रेरणा से कम नहीं है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे को-स्टार से की थी और धीरे-धीरे अपनी मेहनत के दम पर मुख्य धारा के नायकों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई।
समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्मों से लेकर कमर्शियल ब्लॉकबस्टर फिल्मों तक, उन्होंने हर तरह के रोल में खुद को साबित किया है। चाहे पर्दे पर एक खूंखार विलेन की भूमिका हो या फिर एक आम आदमी का रोल, उनके टेलेंट ने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। आज उनकी यही ग्लोबल पॉपुलेरिटी उन्हें दुनिया के इस प्रतिष्ठित मंच तक लेकर आई है।
साउथ सिनेमा से अपनी एक अलग पहचान बना चुके विजय सेतुपति के पास इस समय कई बड़े और फेमस प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं। हाल ही में उनकी फिल्मों ने न केवल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे उनकी पॉपुलेरिटी विदेशों में भी तेजी से बढ़ी है।