फिल्म 'रामायण' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

दिवाली से पहले 'रामायण' पर धनवर्षा, रणबीर कपूर की फिल्म ने 48 घंटे में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

Ramayana Box Office Collection Day 2: रामायण पार्ट 1 ने रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है, और शुरुआती 2 दिनों में ही इसने दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

यति सिंह

Highlights

  • रणबीर कपूर की रामायण ने 2 दिनों में दुनियाभर में 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया।

  • फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 221.05 करोड़ रुपये पहुंच गया।

  • भारत में 2 दिनों का नेट कलेक्शन 112.90 करोड़ रुपये रहा।

Ramayana 200 Crore Collection: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की मुख्य भूमिका वाली यह मेगा बजट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से भी कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर रही है। फिल्म रामायम ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन यानी धनतेरस पर बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ को और ज्यादा पुख्ता कर लिया है।

हालांकि पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन के आंकड़ों में थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन इसके बाद फिल्म ने ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है जो आने वाली कई फिल्मों के लिए एक मिसाल बन गया है।

थियेटर्स में दर्शकों का उमड़ रहा है भारी सैलाब

सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की लंबी लाइन इस बात का सबूत दे रही हैं कि फिल्म रामायण को बड़े पर्दे पर देखने के लिए लोगों में कितना भारी क्रेज है। फिल्म के शुरुआती आंकड़ों पर गौर करें दूसरे दिन लगभग 23000 से ज्यादा शो चलाए गए।

इन सभी शोज से फिल्म ने दूसरे दिन 45 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत में इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करते हुए 11 करोड़ के करीब जा पहुंचा है, जो एक बहुत बड़ी व्यापारिक सफलता है।

वर्ल्डवाइड बज रहा है फिल्म का डंका

केवल घरेलू बाजार ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी रणबीर कपूर और साई पल्लवी की इस फिल्म ने अपनी शानदार सफलता का परचम लहरा दिया है। ओवरसीज मार्केट से मिले बेहतरीन रिस्पांस के बदौलत फिल्म की दुनिया भर में कुल कलेक्शन ने 200 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को आसानी से पार कर लिया है।

डायरेक्टर ने इस फिल्म को 2 भागों में बांटने का फैसला लिया है, जिसका पहला पार्ट वर्तमान में सिनेमाघरों की शोभा बढ़ा रहा है, जबकि इसका दूसरा भाग दीवाली के मौके पर रिलीज होने की योजना है। इस 4000 करोड़ रुपये के कुल अनुमानित बजट वाली फिल्म के पहले चरण की यह सफलता इसकी भव्यता को पूरी तरह साबित करती है।

विभिन्न भाषाओं में मिल रहा है अभूतपूर्व सपोर्ट

फिल्म रामायण केवल हिंदी भाषा तक ही सीमित नहीं है बल्कि दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी इसे व्यापक रूप से सराहा जा रहा है। तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम संस्करणों में भी फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

वोटर लिस्ट से कट गया नाम? दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में चुनाव आयोग ने दिया दोबारा जुड़वाने का मौका

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन

कभी कांग्रेस तो कभी BJP, सत्ता के साथ क्यों खड़े दिखते हैं बड़े उद्योगपति? समझें राजनीति और व्यापार का समीकरण

IIT खड़गपुर, BHU और दिल्ली की पहल, रोबोटिक्स, हेल्थ और शिक्षा में दिखेगा AI का जलवा, आत्मनिर्भर बनने की तैयारी

'मेरी मौत का जिम्मेदार सिस्टम और भू-माफिया', आखिर कौन थीं झारखंड की आदिवासी लीडर निशा भगत