रामायण Vs आदिपुरुष फैंस रिएक्शन (सौ. डिजाइन फोटो) 
मनोरंजन

रामायण का ट्रेलर देखने के बाद आदिपुरुष को लेकर भड़के यूजर्स, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

Ramayana Trailer Fans Reaction: नितेश तिवारी की रामायण का आज तड़के ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस फिल्म पर फैंस के रिएक्शन के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये नंमर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।

अपूर्वा नायक

Ramayana Vs Adipurush Trailer Fans Reaction: साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया है। गुरुवार को तड़के ब्रह्म मुहूर्त पर नितेश तिवारी की रामायण का मनभावक ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

रामायण का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब फैंस ने इसको लेकर अपना रिएक्शन देना भी शुरू कर दिया है। जहां इस ट्रेलर ने कई दर्शकों के दिलों में जगह बनायी है। फैंस के इस रिएक्शन के चलते रामायण ट्रेलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।

आदिपुरुष की हो रही जमकर ट्रोलिंग

रामायण का ट्रेलर सामने आते ही कुछ दर्शकों को आदिपुरुष की भी याद आ गई। जहां एक ओर रामायण ट्रेलर रिलीज के बाद रणबीर कपूर को जमकर तारीफ मिल रही है, तो वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आदिपुरुष की जमकर ट्रोलिंग हो रही है। आदिपुरुष को लेकर फैंस का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है।

मनोज मुंतशिर को हो 6 महीने की जेल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किसी यूजर ने आदिपुरुष के डायलॉग राइटर और लेखक मनोज मुंतशिर को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने फिल्म के इस डायलॉग कपड़ा तेरी लंका का (कपड़ा तेरे बाप का), तेल तेरी लंका का, आग तेरी लंका का और जलेगी भी तेरी लंका ही के बारे में रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि ऐसे डायलॉग लिखने के लिए मनोज मुंतशिर को कम से कम 6 महीने की जेल होनी चाहिए।

https://twitter.com/ManozTalks/status/2082139833296994808

वही दूसरी ओर एक यूजर ने आदिपुरुष को लेकर लिखा कि आदिपुरुष सच में ज़िंदगी में एक बार मिलने वाला अनुभव था... क्योंकि कोई भी इसे दोबारा अनुभव नहीं करना चाहता। यूजर्स के इन रिएक्शन के चलते आदिपुरुष एक्स पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रहा है।

https://twitter.com/Filmy_Babbar/status/2082324137285124245

रामायण को मिल रहा मिला-जुला रिएक्शन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रामायण के ट्रेलर को दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई यूजर्स ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की है, तो कई ऐसे भी यूजर्स है जिन्होंने इसकी आलोचना करते हुए इस फिल्म को आदिपुरुष का दूसरा भाग बता दिया है।

https://twitter.com/Rudra04shiva/status/2082607140683055395

ये भी पढ़ें :-

रामायण फिल्म कास्ट

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम, साईं पल्लवी मां सीता और रवि दुबे लक्ष्मणजी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा रावण की भूमिका सुपरस्टार यश निभा रहे हैं। साथ ही इस फिल्म में टीवी के सबसे चहेते राम यानी अरुण गोविल दशरथ महाराज की भूमिका निभाते हुए दिखायी दे रहे हैं।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM