रामायण (सौ. सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Ramayana Trailer: रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के खूंखार रावण ने जीता फैंस का दिल

Ramayana Official Trailer Release: नितेश तिवारी की 'रामायण पार्ट-1' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रणबीर कपूर श्रीराम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के दमदार अवतार में नजर आए हैं। फिल्म दीवाली पर रिलीज होगी।

अपूर्वा नायक

Ranbir Kapoor Film Ramayana Trailer Out: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण पार्ट-1' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों को ट्रेलर में भव्य विजुअल्स, दमदार वीएफएक्स और शानदार स्टारकास्ट की पहली झलक देखने को मिली।

रिलीज के साथ ही ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। खासतौर पर रावण के किरदार में यश का खौफनाक और दमदार अवतार दर्शकों का सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है।

स्टार कास्ट ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। वहीं यश रावण के रूप में बेहद प्रभावशाली दिखाई दिए हैं।

https://youtu.be/lNaSdnz2I8g?si=jCLZ0Nh5bkJ3ePTH

इसके अलावा सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, काजल अग्रवाल मंदोदरी, विवेक ओबेरॉय विद्युतजिव्हा, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा और लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में अरुण गोविल, आदिनाथ कोठारे, कुणाल कपूर, ऋचा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

संगीत और रिलीज डेट

फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और संगीत हंस ज़िमर और ए.आर. रहमान ने मिलकर तैयार किया है, जिससे इसे लेकर उत्साह और बढ़ गया है। करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस मेगा प्रोजेक्ट का पहला भाग दीवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि 'रामायण पार्ट-2' दीवाली 2027 पर दर्शकों के बीच आएगी। ट्रेलर को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बाद फिल्म को लेकर फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

फैंस का एक्साइटमेंट लेवल हाई

नितेश तिवारी की इस रामायण का ट्रेलर सामने आते ही दर्शकों का एक्साइटमेंट लेवल काफी ज्यादा हाई हो गया है। फैंस अब ट्रेलर को लेकर अपना जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, वहीं सुपरस्टार यश रावण बने हुए है। लोग इस फिल्म में राम से ज्यादा रावण के तौर पर यश को देखने के लिए ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। साथ में मां सीता की भूमिका में साईं पल्लवी नजर आने वाली है।

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत