रणबीर कपूर और अरुण गोविल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

अरुण गोविल ने राजा दशरथ बन रणबीर कपूर को दिया आशीर्वाद, दूसरे पोस्टर में राम के अस्थि विसर्जन की झलक

Ramayana New Poster: रामायण से अरुण गोविल के राजा दशरथ और रणबीर कपूर के भगवान राम वाले नए पोस्टर्स सामने आए हैं। एक पोस्टर में दशरथ राम को आशीर्वाद देते दिखे। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में आएगा।

सोनाली झा

Highlights

  • रामायण के मेकर्स ने अरुण गोविल के राजा दशरथ और रणबीर कपूर के भगवान राम वाले नए पोस्टर्स जारी किए।

  • पहले पोस्टर में राजा दशरथ राम को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं।

  • दूसरे पोस्टर में रणबीर कपूर के राम को नदी में अस्थि विसर्जन की रस्म निभाते दिखाया गया है।

Ramayana Ranbir Kapoor And Arun Govil Poster: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। मेकर्स एक-एक करके फिल्म के किरदारों और उनकी दुनिया की झलक दिखा रहे हैं। अब फिल्म से अरुण गोविल के राजा दशरथ और रणबीर कपूर के भगवान राम वाले नए पोस्टर्स सामने आए हैं। इन पोस्टर्स में पिता-पुत्र के रिश्ते और राम के जीवन से जुड़े भावुक पलों को दिखाया गया है।

फिल्म के पहले पोस्टर में अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में वह घुटनों के बल बैठे राम को आशीर्वाद देते दिखाई देते हैं। वहीं, रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में उनके सामने मौजूद हैं। इस सीन में पिता-पुत्र के बीच स्नेह और भावनात्मक जुड़ाव की झलक देखने को मिलती है। पोस्टर राम और दशरथ के रिश्ते के साथ-साथ उनके जीवन में आने वाले कर्तव्य और त्याग की ओर भी इशारा करता है। मेकर्स ने इन तस्वीरों के जरिए महाकाव्य की इमोशनल कहानी को सामने लाने की कोशिश की है।

राम के अस्थि विसर्जन का भावुक सीन

दूसरे पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नदी में खड़े होकर अस्थि विसर्जन की रस्म निभाते दिखाई देते हैं। आसपास का प्राकृतिक वातावरण और राम के चेहरे पर नजर आने वाली गंभीरता इस सीन को भावुक बनाती है। यह पोस्टर राम के जीवन में आने वाले दुख और जिम्मेदारियों की झलक पेश करता है। मेकर्स ने पोस्टर्स के साथ लिखा कि एक पिता वादे से और बेटा कर्तव्य से बंधा था, लेकिन दोनों को नहीं पता था कि उनकी विदाई आखिरी होगी। इस कैप्शन ने पोस्टर्स के इमोशनल पक्ष को और गहरा कर दिया है।

दो पार्ट में रिलीज होगी रामायण

नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन और नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। लारा दत्ता रानी कैकेयी और शीबा चड्ढा मंथरा के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म को दो भागों में रिलीज करने की योजना है। पहले पार्ट की रिलीज दिवाली 2026 और दूसरे पार्ट की दिवाली 2027 के लिए निर्धारित है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचेगी। मेकर्स इसे आईमैक्स में भी रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार