सनी देओल हनुमान किरदार  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Ramayana 2 में दिखेगा सनी देओल का महाबली अवतार, मेकर्स बोले-असली महागाथा अब शुरू होगी

Ramayana Part 2: रामायण पार्ट 2 में सनी देओल के हनुमान किरदार को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा ने हनुमान की एंट्री पर खास बातें साझा की हैं।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • रामायण 2 में सनी देओल के हनुमान अवतार को मिलेगा ज्यादा स्क्रीन टाइम

  • नमित मल्होत्रा ने बताया क्यों सनी देओल बने हनुमान

  • नितेश तिवारी बोले- हनुमान में मासूमियत और अपार ताकत का होना जरूरी

Ramayana Part 2 Sunny Deol Hanuman Role: फिल्म रामायण की जबरदस्त सक्सेस के बाद नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा अगले पार्ट के लिए तैयार हो गए हैं। रणबीर कपूर की इस फिल्म को फैंस का बहुत सारा प्यार मिला है।

फिल्म रामायण के फैंस के लिए पूरी फिल्म में सबसे स्पेशल हनुमान के तौर पर सनी देओल की एंट्री का रहा है। सनी देओल की एक झलक देखकर ही फैंस का एक्साइटमेंट लेवल काफी बढ़ गया है। फिल्म के आखिरी हिस्से में भगवान हनुमान बने सनी देओल छलांग लगाते हुए जोर से जय श्रीराम का उच्चारण करते हुए नजर आए हैं। अब फैंस रामायण के दूसरे पार्ट में हनुमान के किरदार को देखने के लिए उत्सुक हैं।

हनुमान के किरदार की छोटी झलक से नाराज फैंस

मीडिया इंटरव्यू के दौरान नमित मल्होत्रा हनुमान के किरदार की पॉपुलैरिटी को लेकर बात करते है। नमित मल्होत्रा कहते है कि हनुमान पूरी रामायण के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले किरदारों में से एक हैं। नमित मल्होत्रा ने इस किरदार को भारत का आयरन मैन कहकर संबोधित भी किया है।

नमित ने आगे बताया कि मेकर्स ने जान बूझकर हनुमान की एंट्री पहले पार्ट में नहीं दिखायी। उनके अनुसार, हनुमान की मौजूदगी दूसरे पार्ट को एक अलग ही लेवल पर ले जाने का काम करने वाली है। यहीं कारण था कि टीम ने फैसला लिया कि ऑडियंस को अभी सिर्फ हनुमान के किरदार की झलक मिले और आगे की कहानी को लेकर उनकी एक्साइटमेंट बनी रहे।

आखिर सनी देओल को क्यों मिला हनुमान का किरदार?

सनी देओल से पहले दिग्गज एक्टर दारा सिंह को बतौर हनुमान देखा जा चुका है। ऐसे में सनी देओल इस किरदार के लिए एकदम परफेक्ट च्वाइस थे। डायरेक्टर नितेश तिवारी ने कहा कि हनुमान के किरदार में मासूमियत, अपनापन और अपार ताकत का अनोखा मेल होना चाहिए। साथ ही हनुमान ऐसा किरदार है, जो बेहद मासूम और प्यारा लगना चाहिए, लेकिन जब उसे गुस्सा आए तो पहाड़ तक कांप उठें। हमारे देश में सनी देओल की भी कुछ ऐसी ही इमेज है। इसलिए हमें लगा कि इस अमर किरदार के साथ वह सबसे ज्यादा न्याय कर सकते हैं।

नमित मल्होत्रा ने की सनी देओल की तारीफ

नमित मल्होत्रा ने सनी देओल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सनी देओल ने अपने करियर में ऐसे कई किरदार निभाएं हैं, जिनमें शुरुआत में मासूमियत दिखाई देती है, लेकिन जरूरत पड़ने पर वे बेहद ताकतवर बन जाते हैं। साथ ही नमित ने कहा कि सनी देओल ने भले ही अभी तक किसी सुपरहीरो का किरदार नहीं निभाया हो, लेकिन फैंस के बीच उनकी पॉपुलेरिटी किसी सुपरहीरो से कम नहीं है।

कजाकिस्तान से भारत लाया गया हत्या का आरोपी आशीष कुमार, इंटरपोल ने जारी किया था रेड नोटिस

West Bengal Name Change: अब 'पश्चिम बंगाल' होगा 'पश्चिम बंग', CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

PM Modi एशिया के दूसरे सबसे ताकतवर नेता, दुनिया ने माना भारत का लोहा; चीन की बादशाहत पर मंडराने लगा खतरा?

भारत से इन 3 पड़ोसी देशों के लिए चलती हैं ट्रेनें, जानें बांग्लादेश-पाकिस्तान को जाती हैं कितनी रेलगाड़ियां

कौन है एशिया का बॉस? भारत-चीन के बीच कम हुआ पावर गैप, आर्थिक चुनौतियों के बावजूद PM मोदी का दमदार प्रदर्शन