रामायण मूवी एक्स रिव्यू (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Ramayana Movie X Reviews: किसी ने बताया ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ जैसा महाकाव्य, तो किसी ने VFX को कहा बकवास

Ramayana Movie: फिल्म रामायण के लॉस एंजिल्स में हुए ग्लोबल प्रीमियर के बाद X पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई है। कुछ दर्शकों ने फिल्म की भव्यता की तारीफ की, तो कुछ ने VFX और कलाकारों की आलोचना की।

अपूर्वा नायक

Ramayana Los Angeles Premiere Early Reviews: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का अमेरिका के लॉस एंजिल्स में ग्लोबल प्रीमियर आयोजित किया गया था। इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। केवल चुनिंदा मेहमानों को इस स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए बुलाया गया था।

रामायण फिल्म के ग्रैंड प्रीमियर के बाद लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस फिल्म के रिव्यू की बौछार होने लगी है। कई विदेशी यूट्यूबर्स ने फिल्म की तारीफ की है, तो वहीं कई ऐसे भी रिव्यू है जिसमें रामायण से निराशा की बात कही गई है।

विदेशी यूट्यूबर ने की जमकर तारीफ

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक विदेशी यूट्यूबर ने रामायण के स्पेशल ग्रैंड प्रीमियर को लेकर अपना रिव्यू जारी किया है। इस यूट्यूबर ने वीडियो जारी कर कहा कि सभी को नमस्कार! मैं अभी रामायण फिल्म की स्क्रीनिंग देखकर बाहर निकला हूं और सच कहूं तो मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस प्रतिक्रिया की शुरुआत कैसे करूं।

सिनेमाई दुनिया में ऐसा कुछ नहीं है, जैसा मैंने अभी देखा है। लोग इसे सकारात्मक या नकारात्मक, किसी भी तरह से ले सकते हैं, लेकिन रामायण जैसी कोई दूसरी फिल्म नहीं है।

मैं फिल्म से एक शानदार कहानी की उम्मीद कर रहा था, ऐसी कहानी जो मुझे कुछ बताए और कुछ सिखाए। लोग मुझसे लगातार कह रहे थे कि रामायण सच्चा इतिहास है और भारतीय संस्कृति का हिस्सा है, जिसका भारतीयों के लिए बहुत गहरा महत्व है।

मुझे ऐसा अनुभव आखिरी बार 2001 में आई पहली द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स फिल्म देखते समय हुआ था। यह फिल्म बहुत भव्य और महाकाव्य जैसी है। राम का किरदार भी काफी अलग है। उस किरदार को देखकर मैं बस इतना कह सकता हूं-वाह! और फिल्म का क्लाइमैक्स! जब फिल्म खत्म हुई और स्क्रीन काली हो गई, तो मेरे मुंह से सचमुच जोर से निकला-नहीं!'

खराब वीएफएक्स की कही बात

एक्स पर ऑल अबॉउट मूवीज नाम के हैंडल ने लिखा कि रामायण फिल्म नितेश तिवारी को गलतियों के साथ एक क्लासिक डायरेक्ट करने के लिए बेल्ट ट्रीटमेंट मिलना चाहिए। VFX बकवास लग रहा था। और रणबीर कपूर भगवान से ज़्यादा ड्रग चपरी लग रहे थे। साथ ही साईं पल्लवी फ्लैट थीं। यश भी बेकार लगे थे। और सॉरी भाई ए आर रहमान प्लीज़ म्यूज़िक से रिटायर हो जाओ!

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग