फिल्म रामायण में एआई के इस्तेमाल पर डायरेक्टर नितेश तिवारी ने तोड़ी चुप्पी, डबिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा

Ramayana Global Premiere: डायरेक्टर नितेश तिवारी ने लॉस एंजिल्स में फिल्म रामायण के वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान साफ किया है कि डबिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कोई इस्तेमाल नहीं किया गया है।
Nitesh Tiwari Clarifies AI Use In Ramayana
नितेश तिवारी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नितेश तिवारी ने फिल्म रामायण में एआई के इस्तेमाल को लेकर उठे सवालों पर सफाई दी।

  • निर्देशक नितेश तिवारी के अनुसार डबिंग के लिए एआई का इस्तेमाल नहीं किया गया।

  • फिल्म रामायण के ग्लोबल प्रीमियर के दौरान यह मुद्दा चर्चा में रहा।

Nitesh Tiwari Clarifies AI Use In Ramayana: हाल ही में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में फिल्म रामायण के भव्य ग्लोबल प्रीमियर का आयोजन किया गया, जहां फिल्म से जुड़ी कई जरूरी बातें सामने आईं। जब से फिल्म रामायण का निर्माण शुरू हुआ है, तब से इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।

खास तौर पर आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की चर्चाएं तेज थीं। प्रीमियर के खास मौके पर खुद डायरेक्टर ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए एक साफ बयान दिया है, जिससे फिल्म से जुड़े कई भ्रम दूर हो गए हैं।

एआई के इस्तेमाल पर नितेश तिवारी का बड़ा बयान

फिल्म के इंटरनेशनल डेब्यू के दौरान जब एआई के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठे, तो डायरेक्टर नितेश तिवारी ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि फिल्म की डबिंग प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग नहीं किया गया है।

उनके अनुसार, फिल्म में जितने भी कलाकारों की आवाजें हैं, वे सभी असली और ओरिजिनल हैं जिन्हें कलाकारों ने खुद डब किया है। तकनीकी पक्ष पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि तकनीक के इस्तेमाल केवल लिप सिंक को सही करने के लिए किया गया है ताकि विदेशी दर्शक अपनी भाषा में फिल्म का सहजता से आनंद उठा सकें। इस सफाई के बाद उन सभी चर्चाओं पर विराम लग गया है जिनमें यह दावा किया जा रहा था कि कंप्यूटर या सॉफ्टवेयर की मदद से कलाकारों की आवाजें तैयार की गई हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रही फिल्म की उत्सुकता

लॉस एंजिल्स में हुए इस शानदार वर्ल्ड प्रीमियर ने ग्लोबल मंच पर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म रामायण की गूंज को और तेज कर दिया है। एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स के थिएटर में आयोजित इस एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग में फिल्म रामायण के प्रति विदेशी दर्शकों और फिल्म समीक्षकों के रिएक्शन काफी पॉजिटिव रहे है।

Nitesh Tiwari Clarifies AI Use In Ramayana
शाहरुख खान ने कैंसिल किया सालाना बर्थडे मीट, बैक-टू-बैक गानों की शूटिंग के चलते बदला प्लान

बता दें कि आने वाली 5 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही फिल्म रामायण ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाना शुरू कर दिया है। फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एडवांस बुकिंग के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। 5 देशों में ओवरसीज प्री-सेल्स के आंकड़े 2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर के पार पहुंच चुके हैं, जिसमें उत्तरी अमेरिकी बाजार सबसे आगे चल रहा है।

रिलीज से पहले दूर हुई सारी अफवाहें

डायरेक्टर नितेश तिवारी द्वारा समय पर आकर की गई इस सफाई ने तमाम तरह की अफवाहों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। अब पूरा ध्यान केवल फिल्म के भव्य दृश्यों, शानदार अभिनय और इसकी कहानी पर केंद्रित हो गया है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी यह फिल्म अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और सिनेमाप्रेमियों की निगाहें पूरी तरह से आने वाली 5 नवंबर पर टिकी हुई हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com