Highlights
रामायण के लॉस एंजिल्स वर्ल्ड प्रीमियर के बाद दर्शकों की शुरुआती रिएक्शन सामने आए।
रणबीर कपूर और यश की एक्टिंग को मिली तारीफ, खासतौर पर रावण के रोल की चर्चा।
फिल्म के भव्य एक्शन की तारीफ के साथ कहानी की रफ्तार पर भी उठे सवाल।
Ranbir kapoor Movie Ramayana First Reactions: हाल ही में फिल्म रामायण का अमेरिका में एक भव्य ग्लोबल प्रीमियर आयोजित किया गया, जहां चुनिंदा लोगों को यह सिनेमैटिक मास्टरपीस देखने का मौका मिला।
स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन का सैलाब आ गया है। हर कोई यह जानने के लिए बेताब है कि आखिर पर्दे पर उतरी यह पौराणिक गाथा दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरी है।
प्रीमियर देखने के बाद कई सिनेप्रेमियों ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव खुलकर शेयर किए हैं। एक यूजर ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा कि यह इस साल के सबसे शानदार सिनेमाई अनुभवों में से एक है, जिसमें इसके विजुअल्स, डांस, संगीत और एक्शन ने पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर दिया।
हालांकि कुछ दर्शकों का यह भी मानना है कि फिल्म का पूरा जोर कहानी की गहराई और भावनाओं के मुकाबले भव्यता और एक्शन सीन्स पर ज्यादा रहा है। कई जगहों पर कहानी थोड़ी खिंची हुई महसूस होती है, लेकिन इसके बाद फिल्म के बड़े पैमाने और निर्माण में की गई कड़ी मेहनत साफ तौर पर नजर आती है।
फिल्म रामायण में निभाए गए रोल और कलाकारों की एक्टिंग पर भी दर्शकों की पैनी नजर रही है। रावण के रूप में नजर आने वाले एक्टर यश अपने परिचय वाले सीन्स में सबसे बड़े आकर्षण के रूप में उभरे हैं और उन्होंने अपनी एक्टिंग से अमिट छाप छोड़ी है।
वहीं, भगवान राम की रोल में रणबीर कपूर और माता सीता के रूप में साई पल्लवी ने भी अपना काम बखूबी निभाया है, हालांकि कुछ दर्शकों को लगा कि रोल में वह पारंपरिक गहराई और कसाव थोड़ा कम नजर आया। इसके बावजूद कलाकारों की मेहनत और उनके ऑन-स्क्रीन अंदाज की जमकर तारीफ हो रही है।
इस प्रीमियर के बाद सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म रामायण के अंत में आने वाले एक खास हिस्से की हो रही है। सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारियों के अनुसार फिल्म में एक दमदार पोस्ट-क्रेडिट सीन रखा गया है, जो एक बेहद पॉपुलर रोल की झलक दिखाता है। इस सीन को देखने के बाद दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है।