जब कॉमेडियन हर्ष गुजराल के एक चुटकुले पर जोर-जोर से हंस पड़े सीएम योगी आदित्यनाथ, वायरल हुआ मजेदार वीडियो

Harsh Gujral On UP Crime: कॉमेडियन हर्ष गुजराल का उत्तर प्रदेश के क्राइम रेट पर दिया गया एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे सुनकर सीएम योगी आदित्यनाथ भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे।
Harsh Gujral On UP Crime
हर्ष गुजराल और सीएम योगी आदित्यनाथ(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlight

  • हर्ष गुजराल का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

  • लखनऊ में केले बेचने वाले से हुई मजेदार बातचीत

  • उत्तर प्रदेश में क्राइम को लेकर कॉमेडियन ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

  • हर्ष गुजराल के जोक पर सीएम योगी आदित्यनाथ की छूटी हंसी

Yogi Adityanath Harsh Gujral Viral Video: देशभर में अपने तल्ख और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन इन दिनों सोशल मीडिया के गलियारों में एक बार फिर चर्चा का मुद्दा बन गए हैं। बात जब मंच पर खड़े होकर लोगों को गुदगुदाने की आती है, तो हर्ष गुजराल का नाम सबसे पहले सामने आता है।

हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से तैर रहा है, जिसमें वह उत्तर प्रदेश के कानून-व्यवस्था और अपराध दर पर एक ऐसा दिलचस्प किस्सा सुनाते नजर आ रहे हैं, जिसने वहां मौजूद हर शख्स को हंसने पर मजबूर कर दिया था। इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी स्टेज पर मौजूद थे और कॉमेडियन के चुटकुले को सुनकर उनकी हंसी छूट गई थी।

लखनऊ की सड़कों पर हुआ था मजेदार किस्सा

इस वायरल वीडियो के केंद्र में यूपी की बदलती हुई कानून-व्यवस्था और क्राइफ का ग्राफ है। हर्ष गुजराल ने अपने मजाकियां अंदाज में जनता के सामने एक किस्सा शेयर किया कि कैसे वह एक शो के सिलसिले में लखनऊ की खूबसूरत सड़कों पर सैर कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक केले बेचने वाले दुकानदार से हुई।

हर्ष गुजराल ने बातचीत के दौरान उस दुकानदार से राज्य में क्राइम की स्थिति के बारे में सवाल पूछ लिया। उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि उस आम इंसान का जवाब इतना हैरान करने वाला होगा। दुकानदार ने जवाब दिया कि इस राज्य में अब क्राइम का लेवल काफी ज्यादा नीचे आ चुका है।

केले बेचने वाले के जवाब ने सबको चौंकाया

जब उस स्ट्रीट वेंडर से पूछा गया कि उसे इस बात का इतना पक्का यकीन कैसे है, तो उसने जो बात कही उसने सुनने वालों को हैरान में डाल दिया। उस शख्स ने बेहद सहजता से कहा कि वह खुद एक अपराधी है, लेकिन इसके बाद भी अब उसे केले बेचने पड़ रहे हैं। इस अनोखे जवाब ने वहां मौजूद हर इंसान को सोचने पर मजबूर कर दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ठीक बगल में खड़े होकर इस अंदाज में बात कहना और स्टेज पर बैठे तमाम मेहमानों को हंसा देना अपने आप में एक बड़ा लम्हा बन गया था। यह वीडियो इस बात का सबूत देता है कि कैसे आम जनता के मन में सुरक्षा को लेकर एक नया विश्वास पैदा हुआ है।

Harsh Gujral On UP Crime
फिल्म रामायण में एआई के इस्तेमाल पर डायरेक्टर नितेश तिवारी ने तोड़ी चुप्पी, डबिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा

रोहित शेट्टी ने की थी हर्ष गुजराल की कॉमिक टाइमिंग की तारीफ

खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद करते हुए हर्ष गुजराल ने बताया था कि केप टाउन जैसे विदेशी स्थान पर भी लोगों को हंसाना उनके मुख्य एजेंडे में शामिल था। उन्होंने माना कि स्टेज पर कॉमेडी करना और किसी खतरनाक स्टंट का सामना करना दोनों बिल्कुल अलग बातें हैं।

शो में स्टंट के दौरान पलक झपकते ही परिस्थितियां बदल जाती हैं और कब आपको ऊंचाई से लटकना पड़े या पानी में कूदना पड़े, यह पहले से तय नहीं होता। इसके बाद उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग से शो के सेट पर हमेशा एक पॉजिटिव माहौल बनाए रखा। उनकी इसी खासियत से प्रभावित होकर होस्ट रोहित शेट्टी ने उन्हें अपनी आने वाली फिल्मों में से किसी एक में अहम रोल देने का वादा भी किया था, जो उनके करियर का एक और अहम पड़ाव साबित हो सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com