फिल्म 'रामायण' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, 6 दिनों में 660 करोड़ पार कर बाहुबली-जेलर को पछाड़ा

Ramayana Movie Collection Day 6: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ जारी रखते हुए शानदार कमाई का सिलसिला कायम रखा है।

यति सिंह

Highlights

  • फिल्म रामायण ने छठे दिन अब तक 12.30 करोड़ का कलेक्शन किया।

  • रिलीज के 6वें हिंदी वर्जन से आया 9.66 करोड़ का कलेक्शन।

  • भारत में कुल नेट कलेक्शन 358.65 करोड़ हुआ।

  • छठे दिन भारत का ग्रॉस कलेक्शन 428.41 करोड़ पहुंचा।

Ramayana Movie Worldwide Collection Day 6: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। रिलीज के छठे दिन भी फिल्म थियेटर्स में दर्शकों को आकर्षित कर रही है।

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने छठे दिन अब तक 5,890 शो से करीब 12.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 358.65 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 428.41 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

रामायण के कलेक्शन ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

फिल्म रामायण के कलेक्शन की तुलना अब साउथ सिनेमा की बड़ी फिल्मों से भी की जा रही है। रजनीकांत की 'जेलर 2' ने रिलीज के 6 दिनों में दुनियाभर में करीब 541 से 542 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

वहीं फिल्म जेलर 2 का भारत में कुल नेट कलेक्शन लगभग 287.80 से 289.05 करोड़ रुपये रहा। फिल्म ने 6वें दिन अकेले भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 45.55 से 46.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

जेलर 2 के कलेक्शन और रामायण का भारत नेट कलेक्शन

6ह दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो रामायण ने भारत में 358.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जबकि जेलर 2 का भारत नेट कलेक्शन करीब 289 करोड़ रुपये हुआ था।

इस तरह भारत के कुल नेट कमाई के मामले में रामायण आगे नजर आती है। हालांकि इन दोनों फिल्मों के रिलीज पीरियड और बॉक्स ऑफिस परिस्थितियां अलग रही हैं।

प्रभास की बाहुबली ने भी दर्ज कराई मौजूदगी

वहीं एक्टर प्रभास की 'बाहुबली: द एपिक' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। 31 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने 6 दिनों में दुनियाभर में लगभग 45 से 47.04 करोड़ रुपये की कमाई की। भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन करीब 28.55 से 29.70 करोड़ रुपये तक पहुंचा था।

हिंदी वर्जन से फिल्म को मिल रहा सपोर्ट

फिल्म रामायण के 6वें दिन के भाषावार प्रदर्शन पर नजर डालें तो हिंदी वर्जन सबसे आगे रहा। हिंदी में फिल्म ने 5,022 शो से 9.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं कन्नड़ में 250 शो से 1.57 करोड़, तमिल में 204 शो से 63 लाख और तेलुगु में 414 शो से 44 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल