

Highlights
प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ का टीजर उनके जन्मदिन पर हुआ रिलीज।
फिल्म में प्रभास विद्रोही सैनिक के रोल में नजर आएंगे।
फिल्म फौजी का निर्देशन दिग्गज निर्देशक हनु राघवपुडी कर रहे हैं।
19 मार्च 2027 को रिलीज की जाएगी फिल्म।
Prabhas Fauzi Movie: फिल्म इंडस्ट्री में जब भी किसी बड़े स्टार के जन्मदिन की बात आती है, तो उनके फैंस के लिए जश्न का माहौल बन जाता है। इस बार साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर प्रभास के जन्मदिन पर उनके फैंस को एक ऐसा तोहफा मिला है जिसकी उम्मीद लंबे समय से की जा रही थी।
उनकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म फौजी का पहला ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
इस टीजर की सबसे बड़ी खासियत इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और इसकी अनोखी कहानी है। टीजर की शुरुआत में ही महान फ्रीडम फाइटर नेताजी सुभाष चंद्र बोस और एडॉल्फ हिटलर के बीच के एक काल्पनिक या ऐतिहासिक डायलॉग की झलक दिखाई जाती है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे नेताजी भारत की आजादी के लिए हिटलर से मदद की गुहार लगाते हैं।
लेकिन हिटलर इस ऑफर को यह कहकर ठुकरा देता है कि ब्रिटेन पिछले कई दशकों से भारत पर हुकूमत कर रहा है इसलिए यह एक हारी हुई लड़ाई है। इस पर नेताजी सुभाष चन्द्र बॉस भारत के लोगों की क्षमता का जिक्र करते हुए अपने एक खास सैनिक की बहादुरी की तारीफ करते हैं और यहीं से परदे पर अभिनेता प्रभास की धमाकेदार एंट्री होती है।
टीजर के अगले हिस्से में एक्टर प्रभास एक बिल्कुल अलग और आक्रामक अवतार में नजर आते हैं। वे एक निडर विद्रोही सैनिक के रोल में दिखाई दे रहे हैं जिनका अंदाज और तेवर देखते ही बनता है।
उनकी यह देशप्रेमी और विद्रोही छवि दर्शकों को थियेटर्स की तरफ खींचने के लिए काफी है। प्रभास का यह नया रूप उनके अब तक के करियर के सबसे अलग और प्रभावशाली किरदारों में से एक लग रहा है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और गंभीर मुद्रा फिल्म के प्रति उत्सुकता को और अधिक बढ़ा देती है।
इस फिल्म के डायरेक्शन की कमान जाने-माने निर्देशक हनु राघवपुडी ने संभाली है। फिल्म के निर्माण का जिम्मा प्रमुख प्रोडक्शन हाउस मैथरी मूवी मेकर्स ने उठाया है जबकि इसे टी-सीरीज फिल्म्स की तरफ से प्रजेंट किया जा रहा है।
फिल्म फौजी के निर्माता नवीन यरनेनी, वाई रवि शंकर और भूषण कुमार हैं जो बड़े पैमाने पर इस ऐतिहासिक गाथा को पर्दे पर उतार रहे हैं। निर्माताओं ने इसके सीन्स और तकनीकी पक्ष पर काफी बारीकी से काम किया है ताकि दर्शकों को एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव मिल सके।
फिल्म फौजी की रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए मेकर्स ने रिलीजिंग डेट का भी ऐलान कर दिया है। यह पैन-इंडिया फिल्म अगले साल यानी 19 मार्च 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। एक्टर प्रभास की विशाल फैन फॉलोइंग और उनके देशभक्ति से जुड़े इस नए अवतार को देखते हुए कई लोगों का मानना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना सकती है।