फिल्म 'रामायण' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

रामायण ने पछाड़ा KGF 2 का रिकॉर्ड, 15 दिन में 1547 करोड़ कमाकर रचा इतिहास, जानें पूरा बॉक्स ऑफिस आंकड़ा

Ramayana Box Office Collection Day 16: फिल्म रामायण पार्ट 1 ने रिलीज के 15 दिनों में यश की पिछली ब्लॉकबस्टर केजीएफ चैप्टर 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़कर नया रिकॉर्ड रच

यति सिंह

Highlights

  • रामायण पार्ट 1 ने 15 दिनों में KGF 2 के भारत के लाइफटाइम नेट कलेक्शन को पीछे छोड़ा।

  • फिल्म रामायण का भारत में नेट कलेक्शन 863.75 करोड़ रुपये पहुंच गया।

  • 15वें दिन रामायण के हिंदी वर्जन ने 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

  • रामायण का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,547.15 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

Ranbir Kapoor Ramayana Worldwide Collection Day 16: कन्नड़ सुपरस्टार यश ने इन दिनों टिकट काउंटर पर जबरदस्त करिश्मा कर दिखाया है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण पार्ट 1 की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। 5 नवंबर को बॉक्स ऑफिस आई फिल्म रामायण को शुरुआत में मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन आम दर्शकों के प्यार ने इसे साल की सबसे बड़ी कामयाबी बना दिया है।

अपनी ही पुरानी सुपरहिट फिल्म को यश ने दी मात

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं, जबकि यश लंकापति रावण बने हैं। फिल्म रामायण ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 863.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।

इसके मुकाबले यश की पिछली रिकॉर्डतोड़ फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का लाइफटाइम कलेक्शन 859.70 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह यश ने अपनी ही पुरानी फिल्म को करीब 4 करोड़ रुपये से पछाड़कर एक नया इतिहास रच चुके है।

हिंदी बेल्ट और वर्ल्डवाइड जबरदस्त दबदबा

  • हिंदी से 14 करोड़ का कलेक्शन

  • मलयालम से 1.75 करोड़ का कलेक्शन

  • तमिल से 1.50 करोड़ का कलेक्शन

  • कन्नड़ से 1.40 करोड़ का कलेक्शन

  • तेलुगु वर्जन से 70 लाख रुपये का कलेक्शन

फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन को सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने 19.35 करोड़ रुपये जुटाए।

फिल्म रामायण देशभर में 21,437 शोज के साथ फिल्म मजबूती से टिकी हुई है। भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,032.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वर्ल्डवाइड में भी फिल्म का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।

15वें दिन ओवरसीज की बात करें तो 5 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ विदेशों में कुल ग्रॉस आंकड़ा 515 करोड़ रुपये हो गया है। और दुनियाभर में फिल्म का कुल कलेक्शन 1,547.15 करोड़ रुपये के पार निकल चुकी है।

रिलाजिंग के पहले हफ्ते की आंधी और दूसरे वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार

  • पहले 7 दिनों में भारत में 564.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन।

  • दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 48.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन।

  • बीते शनिवार को फिल्म का 72.90 करोड़ का कलेक्शन।

  • बीते रविवार को 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन।

  • दूसरे सोमवार को 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन।

  • मंगलवार को 28.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन।

  • बुधवार को 23.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन।

  • गुरुवार को 19.35 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

इन बड़ी फिल्मों के कलेक्शन पर फिल्म रामायण की नजर

फिल्म रामायण ने अपनी इस रफ्तार में रणवीर सिंह की धुरंधर और विक्की कौशल की छावा को पहले ही पीछे छोड़ दिया था। अब ट्रेड विश्लेषकों की नजर इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह फिल्म बाहुबली 2 द कन्क्लूजन, दंगल, पुष्पा 2 द रूल और धुरंधर द रिवेंज जैसी फिल्मों के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को चुनौती दे पाएगी।

Aaj Ka Mausam: श्रीनगर में पारा -0.2°C पहुंचा; दिल्ली-यूपी में कोहरा और विदर्भ-MP में बारिश का अलर्ट

लतीफ भट को नसीब नहीं हुई गांव की मिट्टी; बौखलाया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने आतंकी को बताया शहीद

नए साल से पहले सरकार ने BS-6 वाहन मालिकों को दी बड़ी राहत, जानें पुरानी गाड़ियों के मालिकों के लिए क्या बदला

Ahmedabad Plane Crash की जांच में कितना काम बाकी? सुप्रीम कोर्ट को केंद्र ने दिया जवाब, जानें क्या कहा?

मुंबई में केट मिडलटन का रॉयल रेड अवतार! आखिरी दिन ब्रिटिश डिजाइनर की ड्रेस में ढाया कहर