बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महा-तांडव, 14 दिनों में 1519 करोड़ पार, अब 2000 करोड़ पर टिकी नजर

Ranbir Kapoor Ramayana Movie Collection: रिलीज के 14वें दिन फिल्म रामायण ने दुनियाभर में 1519.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है।
Ranbir Kapoor Ramayana Movie Collection Day 14
फिल्म 'रामायण'(फोटो सोर्स-सोर्स सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 14 दिनों में दुनियाभर से 1519.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया।

  • भारत में 1009 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंचा ग्रॉस कलेक्शन

  • दूसरे हफ्ते में भी करोड़ों में कमाई कर रही फिल्म

  • 2000 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही रणबीर कपूर की रामायण

Ramayana Box Office Collection Day 14: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर 'रामायण' इन दिनों तहलका मचा रही है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 2 हफ्ते पूरे कर लिए हैं, लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

फिल्म ने रिलीज के 14 दिनों में वर्ल्डवाइड 1519.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। 1500 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करना फिल्म के लिए एक बड़ी सफलता है। दूसरे वीक में भी फिल्म की कमाई करोड़ों में जारी है। घरेलू बाजार से लेकर विदेशी सिनेमाघरों तक रामायण का दबदबा देखने को मिल रहा है।

2 हफ्ते बाद भी करोड़ों में हो रहा कलेक्शन

फिल्म की रिलीज का दूसरा हफ्ता पूरा होने के बाद भी फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी है। रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 14वें दिन फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 23.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कियाके 13वें दिन फिल्म ने 28.60 करोड़ रुपये कलेक्शन किया था।

ऐसे में 14वें दिन के कलेक्शन में करीब 18.9 प्रतिशत की गिरावट आई, लेकिन 2 हफ्ते पुरानी फिल्म के लिए 23 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करना बड़ी बात है। इस दिन देशभर में फिल्म के 22,289 शोज चलाए गए। दूसरे वीक में दर्शकों की संख्या में उतार-चढ़ाव के बावजूद फिल्म का करोड़ों में कलेक्शन करना इसके मजबूत प्रदर्शन की तरफ इशारा करता है।

हिंदी के साथ दक्षिण बेल्ट में भी शानदार प्रदर्शन

'रामायण' फिल्म को 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है, जिसका फायदा फिल्म को अलग-अलग क्षेत्रों में मिल रहा है। हिंदी के अलावा दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 14वें दिन हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की, जबकि मलयालम और कन्नड़ में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा।

14वें दिनों में भाषावार नेट कलेक्शन के आंकड़े इस प्रकार रहे...

हिंदी- 16.50 करोड़ रुपये

मलयालम- 2.15 करोड़ रुपये

कन्नड़- 1.65 करोड़ रुपये

तमिल- 1.60 करोड़ रुपये

तेलुगुव-1.30 करोड़ रुपये

भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा किया पार

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' के घरेलू कलेक्शन भी लगातार नए मुकाम हासिल कर रहा है। रिलीज के 14 दिनों में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 844.40 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं इंडिया ग्रॉ कलेक्शन 1009.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Ranbir Kapoor Ramayana Movie Collection Day 14
मिस यूनिवर्स बनते ही सुष्मिता सेन के सामने आई ऐसी मुसीबत, 7 कोर्स का खाना देखकर भी रह गई थीं भूखी

रिलीज के 14वें दिन ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 8 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म रामायण का टोटल विदेशी कलेक्शन 510 करोड़ रुपये हो चुका है।

भारतीय बाजार के 1009.05 करोड़ रुपये ग्रॉ और विदेशों के 510 करोड़ रुपये ग्रॉ को मिलाकर फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1519.05 करोड़ रुपये पहुंच गया है। विदेशी बाजारों में फिल्म रामायण का प्रदर्शन इसकी वैश्विक पॉपुलेरिटी को दिखाता है।

क्या 2000 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी 'रामायण'?

14 दिनों में 1519 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने के बाद अब फिल्म रामायण के सामने अगला बड़ा लक्ष्य 2000 करोड़ रुपये का आंकड़ा है। मौजूदा कलेक्शन को देखते हुए फिल्म को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए करीब 481 करोड़ रुपये और कमाने होंगे।

फिलहाल 'रामायण' ने 2 हफ्तों में जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम किया है, 1500 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद अब सभी की नजरें इसके तीसरे हफ्ते की कमाई पर टिकी हैं।