रामायण की कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Ramayana Collection: रणबीर कपूर की 'रामायण' ने 10वें दिन भी उड़ाया गर्दा, भारत से लेकर विदेशों तक छाई फिल्म

Ramayana Day 10 Collection: रणबीर कपूर की 'रामायण' दूसरे शनिवार भी बॉक्स ऑफिस पर छाई रही। फिल्म ने 10वें दिन शानदार कमाई की। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1110 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

सोनाली झा

Highlights

  • रणबीर कपूर की 'रामायण' ने दूसरे शनिवार भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की।

  • फिल्म ने पहले हफ्ते में भारत में 564.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

  • नौवें दिन फिल्म ने 47.85 करोड़ रुपये कमाए।

  • दसवें दिन रात 9:30 बजे तक फिल्म की कमाई 57.55 करोड़ रुपये रही।

  • फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1110.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

Ramayana Box Office Collection Day 10: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में जबरदस्त कमाई करने के बाद दूसरे वीकेंड में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। दूसरे शुक्रवार को शानदार कलेक्शन करने के बाद अब दूसरे शनिवार यानी रिलीज के 10वें दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म की कमाई 9:30 बजे तक 670 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' ने रिलीज के पहले हफ्ते में 564.60 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे शुक्रवार यानी 9वें दिन फिल्म ने 47.85 करोड़ रुपये कमाए। इस कमाई के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 612.45 करोड़ रुपये पहुंच गया था। फिल्म ने 600 करोड़ का आंकड़ा पार करके एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।

10वें दिन भी जारी है कमाई का सिलसिला

फिल्म रामायण के दूसरे शनिवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 'रामायण' ने रिलीज के 10वें दिन रात 9:30 बजे तक 57.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म की ऑक्यूपेंसी 41.3 फीसदी दर्ज की गई है। दूसरे शनिवार को मिली इस कमाई से साफ है कि फिल्म को वीकेंड का अच्छा फायदा मिल रहा है। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और इनमें बदलाव हो सकता है।

दुनियाभर में भी छाई रणबीर कपूर की फिल्म

'रामायण' का जलवा सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। विदेशों में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 9वें दिन ओवरसीज में 25 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद विदेशी बाजारों में इसकी कुल कमाई 378.50 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,110.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।

फिल्म में नजर आ रही है दमदार स्टारकास्ट

'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में हैं। इनके अलावा फिल्म में सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, लारा दत्ता और अरुण गोविल भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि दूसरे वीकेंड के अंत तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने नए रिकॉर्ड बनाती है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की पूरी कहानी

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज