Ramayana Collection: रणबीर कपूर की रामायण ने दूसरे शुक्रवार को किया कमाल, धुरंधर समेत इन 3 फिल्मों को दी मात

Ramayana Day 9 Collection: 'रामायण' ने दूसरे शुक्रवार को रात 8:30 बजे तक 33.32 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म की कुल कमाई 597.92 करोड़ रुपये पहुंच गई है। इसने 'छावा' और 'पुष्पा 2' को पीछे छोड़ दिया।
Ranbir Kapoor Ramayana Day 9 Box Office Collection
रामायण की कमाई(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है।

  • सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 8 दिनों में 564.60 करोड़ रुपये कमाए।

  • दूसरे शुक्रवार यानी 9वें दिन रात 8:30 बजे तक फिल्म का कलेक्शन 33.32 करोड़ रुपये रहा।

Ranbir Kapoor Ramayana Day 9 Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा के साथ-साथ सिनेमाघरों में भी दर्शकों की भीड़ देखने को मिल रही है।

फिल्म को मजबूत वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है। यही वजह है कि कमाई में उतार-चढ़ाव के बावजूद इसका कारोबार लगातार आगे बढ़ रहा है। अब फिल्म ने 600 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंचकर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'रामायण' ने रिलीज के पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

रामायण की कमाई

फिल्म रामायण का दूसरे दिन कलेक्शन 48.05 करोड़ रुपये रहा, जबकि तीसरे दिन इसने 69.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे दिन कमाई घटकर 56.15 करोड़ रुपये रह गई। इसके बाद पांचवें दिन फिल्म ने 107.50 करोड़ रुपये कमाए। छठे दिन इसका कलेक्शन 94.10 करोड़ रुपये और सातवें दिन 70.65 करोड़ रुपये रहा। वहीं, आठवें दिन फिल्म ने 53.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह आठ दिनों में फिल्म की कुल कमाई 564.60 करोड़ रुपये पहुंच गई।

Ranbir Kapoor Ramayana Day 9 Box Office Collection
ध्वनि भानुशाली की जिंदगी में हुई प्यार की नई शुरुआत, यश भानुशाली संग की सगाई, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

दूसरे शुक्रवार को 33 करोड़ से ज्यादा की कमाई

फिल्म के नौवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' ने रात 8:30 बजे तक 33.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। इस दौरान फिल्म की ऑक्यूपेंसी 27.9 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 597.92 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और इनमें बदलाव हो सकता है।

छावा और पुष्पा 2 को छोड़ा पीछे

दूसरे शुक्रवार की कमाई के मामले में 'रामायण' ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने इस दिन 33.32 करोड़ रुपये कमाकर 'धुरंधर' के 32.50 करोड़ रुपये, 'पुष्पा 2' के 27 करोड़ रुपये और 'छावा' के 23.50 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पछाड़ दिया है। इस प्रदर्शन के साथ 'रामायण' ने दूसरे शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में बड़ी बढ़त बना ली है।