फिल्म 'रामायण'  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

रामायण ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग 100 करोड़ के पार, धुरंधर 2 और RRR को टक्कर देने की तैयारी

Ramayana Advance Booking: फिल्म रामायण ने रिलीज से महज 2 दिन पहले बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रच दिया है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

यति सिंह

Highlights

  • नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' ने दुनियाभर में प्री-सेल्स के जरिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा छूआ।

  • नॉर्थ अमेरिका समेत अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फिल्म के टिकटों की तेजी से बिक्री हो रही है।

  • रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की जोड़ी को लेकर दर्शकों में खास उत्साह है।

  • एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़ों के आधार पर फिल्म की दमदार शुरुआत का अनुमान

Ramayana 100 Crore Advance Booking: दर्शकों के बीच इस फिल्म रामायण को लेकर दीवानगी इस कदर बढ़ चुकी है कि सिनेमाघरों के खुलने से पहले ही टिकट खिड़कियों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी जैसे बड़े स्टार्स से सजी यह फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली 2, आरआआर और धुरंधर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की तर्ज पर ऐतिहासिक शुरुआत करने की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रही है।

फिल्म रामायण का एडवांस बुकिंग में बड़ा धमाका

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण ने वैश्विक स्तर पर प्री-सेल्स के जरिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। घरेलू बाजारों के साथ-साथ विदेशी जमीन पर भी इस फिल्म का जलवा साफ देखने को मिल रहा है, जहां खासकर उत्तरी अमेरिका और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में टिकटों की ताबड़तोड़ बिक्री हो रही है।

नॉर्थ अमेरिका में रिकॉर्ड तोड़ टिकट बिक्री

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के ओवरसीज कलेक्शन ने सभी को हैरान कर दिया है। नॉर्थ अमेरिका में पेड प्रीव्यू और शुरुआती दिनों के लिए हजारों टिकट बिक चुके हैं, जिससे यह फिल्म कई पुरानी और बड़ी ग्लोबल हिट्स के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ती नजर आ रही है। विदेशों में भारतीय सिनेमा के प्रति बढ़ते क्रेज का यह एक नया और बेहतरीन उदाहरण साबित हो रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग की तैयारी

खबरों के अनुसार फिल्म रामायण की यह रफ्तार आने वाले दिनों में और ज्यादा तेजी पकड़ेगी। बीते 24 घंटों के अंदर ही अकेले भारत के अल-अलग राज्यों से टिकटों की बिक्री में भारी उछाल दर्ज किया गया है।

जिस प्रकार से दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं, उसे देखकर यह कयास लगाया जा रहा है कि यह फिल्म अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना सकती है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में शायद ही किसी फिल्म को रिलीज से पहले इस तरह का अभूतपूर्व सपोर्ट मिला हो। भगवान राम की इस अमर गाथा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए हर वर्ग के दर्शकों में भारी उत्सुकता बनी हुई है।

दिल्ली की जहरीली हवा के बीच DMRC का बड़ा ऐलान, अब मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे; राजधानी में GRAP-2 लागू

दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद