रिलीज से पहले ही फिल्म रामायण ने मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में 75 करोड़ पार कर एनिमल-केजीएफ 2 को पछाड़ा

Ramayana Advance Booking Collection: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही वैश्विक स्तर पर 75 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस बुकिंग दर्ज कर ली है।
Ramayana Advance Booking Collection
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रामायण की दुनियाभर में एडवांस बुकिंग 75 करोड़ रुपये के पार पहुंची।

  • एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म ने एनिमल और केजीएफ-2 को भी पीछे छोड़ा।

  • रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे।

Ranbir Kapoor Ramayana Release Date: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों जिस एक फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण'। इस फिल्म की रिलीज का इंतजार देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर आने से पहले ही इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी सुनामी का असर दिखाना शुरू कर दिया है।

मेकर्स और सिनेमाघर संचालकों के बीच रेवेन्यू शेयरिंग को लेकर चल रही रुकावट दूर होते ही टिकट खिड़की पर बुकिंग की रफ्तार इतनी तेज हो गई कि इसने कई पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर छाया रामायण की एडवांस बुकिंग का जादू

फिल्म रामायण के मेकर्स ने इसकी एडवांस बुकिंग की शुरुआत काफी पहले कर दी थी, लेकिन शुरुआती दिनों में सिंगल स्क्रीन और कई छोटे थियेटर्स में शोज़ तय न होने की वजह से रफ्तार थोड़ी धीमी थी। पिछले हफ्ते जैसे ही डिस्ट्रीब्यूटर्स और प्रदर्शकों के बीच आपसी सहमति बनी, देश भर के थिएटर्स में धड़ल्ले से टिकटों की बिक्री शुरू हो गई।

देखते ही देखते हजारों नए स्क्रीन जुड़ गए और टिकट खिड़की पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हिंदी वर्जन के अलावा कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं में भी एडवांस बुकिंग के शानदार आंकड़े सामने आ रहे हैं जो इस फिल्म की पॉपुलेरिटी को साबित करते हैं।

दिग्गज स्टार के पिछले रिकॉर्ड को भी छोड़ा पीछे

फिल्म रामायण की स्टार कास्ट में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी माता सीता के तौर पर और यश लंकापति रावण की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म के एडवांस आंकड़े बताते हैं कि इसने टिकट बिक्री के मामले में रणबीर की पिछली बड़ी हिट एनिमल और यश की धमाकेदार फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 की शुरुआती रफ्तार को भी पीछे छोड़ दिया है।

Ramayana Advance Booking Collection
काजी तौकीर को मिला सीएम उमर अब्दुल्ला का सपोर्ट, बिग बॉस 20 की ट्रॉफी जीतने की जताई उम्मीद

वर्ल्डवाइड बज रहा डंका 'रामायण' का डंका

भारतीय बॉक्स ऑफिस के अलावा विदेशों में भी इस फिल्म को लेकर अभूतपूर्व क्रेज देखने को मिल रहा है। नॉर्थ अमेरिका और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रीमियर और शुरुआती शोज़ के लिए टिकटों की ताबड़तोड़ बिक्री हो रही है। रिलीज़ से महज कुछ दिन पहले ही वैश्विक स्तर पर ग्रॉस एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 75 करोड़ रुपये का स्तर को पार कर चुका है।

फिल्म रामायण के प्रोजेक्ट 2 पार्ट में बांटा गया है, जिसका पहला पार्ट आने वाली 5 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है। नमित मल्होत्रा के स्टूडियो और यश की कंपनी के ज्वॉइंट निर्माण में बनी इस फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी प्रमुख भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।