रकुल प्रीत सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

अभिनय और गोल्फ दोनों में माहिर रकुल प्रीत सिंह, बॉलीवुड में बनाई अपनी अलग पहचान

Rakul Preet Singh Birthday: रकुल प्रीत सिंह ने 2009 में कन्नड़ फिल्म ‘गिल्ली’ से साउथ सिनेमा में कदम रखने के बाद तेलुगू और तमिल फिल्मों में अपनी पहचान बनाई और 2013 में फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता।

सोनाली झा

Rakul Preet Singh Birthday Special Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह जन्म 10 अक्टूबर 1990 को नई दिल्ली में हुआ। रकुल प्रीत सिंह आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। बचपन से ही उनका सपना फिल्मों में करियर बनाने का था। पढ़ाई पूरी करने से पहले ही 18 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। इसके अलावा रकुल ने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्फ में भी प्रतिस्पर्धा की है, जिससे यह साफ है कि वह अभिनय के साथ-साथ खेलों में भी काफी माहिर हैं।

रकुल ने 2009 में कन्नड़ फिल्म ‘गिल्ली’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लेकर अपनी पढ़ाई पूरी की। 2011 में पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने तेलुगू और तमिल फिल्मों में काम करना शुरू किया। 2012 में उन्हें तमिल फिल्म ‘ठदाईयारा थाक्का’ में सहायक भूमिका मिली।

रकुल को मिला फिल्मफेयर पुरस्कार

साल 2013 में रकुल को ‘पुथगम’ और ‘वेंकटद्री एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं मिलीं, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इस दौरान उन्हें सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का 61वां फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। रकुल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनका असली सपना हिंदी फिल्मों में करियर बनाना था। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करना उनके लिए एक खूबसूरत इत्तेफाक था।

रकुल प्रीत सिंह का बॉलीवुड डेब्यू

साल 2014 में रकुल ने ‘यारियां’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा और इसके बाद वह लगातार अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतती रहीं। रकुल बॉलीवुड की ‘दे दे प्यार दे’, ‘अटैक’, ‘थैंक गॉड’, ‘कटपुतली’ और ‘अय्यारी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। रकुल ने बॉलीवुड और साउथ दोनों ही इंडस्ट्री में काम करके एक ऐसी जगह बनाई है, जहां वे दोनों की प्रशंसा बटोर रही हैं।

रकुल प्रीत सिंह की निजी जिंदगी

रकुल की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। उन्होंने हाल ही में जैकी भगनानी से लव मैरिज की। दोनों की दोस्ती लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई और 21 फरवरी 2024 को गोवा में शादी की। कपल अक्सर इवेंट्स में साथ दिखाई देता है। रकुल प्रीत सिंह का अभिनय स्टाइल युवा पीढ़ी को पसंद आता है। वे अपनी फिटनेस और ग्लैमर के लिए भी जानी जाती हैं।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब