रकुल प्रीत सिंह ने बचपन की यादों को किया वीडियो में कैद 
मनोरंजन

रकुल प्रीत सिंह ने बचपन की यादों को किया वीडियो में कैद, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने गुरुवार को 'बाल दिवस' सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर रकुल ने अपने बचपन के यादों को एक वीडियो में कैद किया है। वीडियो में रकुल अपने माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों के साथ दिखाई दे रही हैं।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने गुरुवार को 'बाल दिवस' सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर रकुल प्रीत सिंह ने अपने बचपन के यादों को एक वीडियो में कैद किया है। रकुल प्रीत सिंह द्वारा पोस्ट किए गए इंस्टाग्राम वीडियो में एक्ट्रेस अपने माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों के साथ भी दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर रकुल प्रीत सिंह का यह वीडियो शेयर किया है।

रकुल प्रीत सिंह ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा कि यह मेरे दिल का एक टुकड़ा है, एक उपहार जो मेरे परिवार ने मुझे मेरी शादी के दिन दिया था और मैं इसे आप सभी के साथ शेयर करना चाहती थी। बचपन की यादें हमेशा खास होती हैं। हमेशा हंसते रहो, खेलते रहो और अपने अंदर के बच्चे को कभी मत खोना हैप्पी चिल्ड्रन्स डे।

रकुल प्रीत सिंह की पोस्ट

रकुल की पोस्ट बेहद प्यारी है। यहां तक ​​कि नेटिज़न्स भी इस बात से सहमत होंगे। जैसे ही रकुल ने अपने बचपन के पलों को शेयर किया, प्रशंसकों ने तुरंत कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं दीं और पोस्ट पर दिल खोलकर प्रतिक्रियाएँ दीं। रकुल की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा कि प्यारी यादें। दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत क्यूट। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप बचपन में नीतू सिंह जैसी दिखती थी।

रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म

काम की बात करें तो रकुल अगली बार अजय देवगन के साथ 'दे दे प्यार दे 2' में दिखाई देंगी। 'दे दे प्यार दे 2' का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है। 'दे दे प्यार दे 2' 1 मई, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस और महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर रिलीज होगी। उन्हें आखिरी बार दिग्गज एक्टर कमल हासन के साथ 'इंडियन 2' में देखा गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं की थी।

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी, दिशा की बैठक समेत; बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

PM मोदी ने वडोदरा को दी ₹35,000 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का किया जिक्र, बोले- भारत की रफ्तार होगी तेज

IAS vs IES: सैलरी एक, लेकिन पावर और जिम्मेदारियां अलग; जानिए कौन-सी सेवा आपके लिए बेहतर

सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने पीड़ितों से की मुलाकात, परिवारों को दिया हर संभव मदद का दिया आश्वासन