राखी सावंत ने किया पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का समर्थन 
मनोरंजन

राखी सावंत ने किया पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का समर्थन, अब हो रही है ट्रोल

राखी सावंत ने हानिया के समर्थन में वीडियो शेयर कर उन्हें आशीर्वाद और समर्थन देने की बात कही, जिससे वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। यूजर्स ने उन्हें भी बायकॉट करने की मांग की।

सोनाली झा

मुंबई: दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' जहां एक तरफ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत इसके सपोर्ट में खड़ी नजर आ रही हैं। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नजर आ रही हैं, जो अपने रोमांटिक अंदाज़ से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं।

हालांकि, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे अनौपचारिक बैन के कारण इस फिल्म में हानिया आमिर की मौजूदगी पर विरोध तेज हो गया है। कई लोग दिलजीत दोसांझ को ‘देशद्रोही’ तक कह रहे हैं और सोशल मीडिया पर फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन ऐसे वक्त में राखी सावंत ने हानिया आमिर के समर्थन में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने हानिया की जमकर तारीफ की।

राखी ने कहा कि हर किसी को सरदार जी 3 देखनी चाहिए। हानिया मेरी फेवरेट है और इस फिल्म से वह बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। उन्हें सपोर्ट और आशीर्वाद मिलना चाहिए। उन्होंने हानिया को अल्लाह का आशीर्वाद भी दिया और फिल्म को देखने की अपील की। राखी का यह वीडियो वायरल होते ही उन्हें भी ट्रोल्स का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें भी बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि राखी को बायकॉट करो। दूसरे ने तंज कसते हुए पूछा कि प्रमोट करने के पैसे मिले हैं क्या? इस बीच, दिलजीत दोसांझ ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि ‘सरदार जी 3’ की शूटिंग पहलगाम हमले से पहले पूरी हो चुकी थी और फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो रही है। मेकर्स ने पहले ही स्पष्ट किया है कि यह एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट है और इसका उद्देश्य केवल एंटरटेनमेंट है। हानिया आमिर का यह बॉलीवुड डेब्यू अब सिर्फ अभिनय नहीं, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक बहस का मुद्दा बन गया है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप