- Hindi News »
- Entertainment »
- Shweta Tiwari Caused A Rift In Manoj Tiwari Marriage Know What Happened Next
श्वेता तिवारी के कारण इस बीजेपी नेता की शादी में आई थी दरार, जानें फिर क्या हुआ
- Written By: सोनाली झा
श्वेता तिवारी और इस बीजेपी नेता की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब पसंद आई, लेकिन उनकी नजदीकियों से एक्टर की पहली पत्नी को आपत्ति थी। इससे उनके शादीशुदा जीवन में तनाव बढ़ गया।

श्वेता तिवारी के कारण इस बीजेपी नेता की शादी में आई थी दरार
मुंबई: श्वेता तिवारी ने टेलीविजन इंडस्ट्री में एक अहम मुकाम हासिल किया है। ‘कसौटी जिंदगी की’ से घर-घर में पहचानी जाने वाली श्वेता ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से की थी, जिसमें उनकी जोड़ी अभिनेता और अब बीजेपी नेता मनोज तिवारी के साथ खूब चर्चित रही। दोनों की पहली फिल्म ‘कब अइबू अंगनवा हमार’ थी, जिसमें श्वेता ने ‘नैना’ का किरदार निभाया था। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
श्वेता और मनोज की बॉन्डिंग सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि रियलिटी शो बिग बॉस में भी दोनों एक साथ नजर आए। हालांकि, ये साथ मीडिया और निजी ज़िंदगी में हलचल का कारण बना। मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी तिवारी को श्वेता के साथ उनकी नजदीकियां बिल्कुल भी पसंद नहीं थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो रानी तिवारी को शक था कि मनोज और श्वेता के बीच सिर्फ दोस्ती से कुछ ज्यादा चल रहा है।

सम्बंधित ख़बरें
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: अभिरा-अरमान भूलेंगे सारी हदें, मायरा बनेगी नई साजिश का शिकार
Ranveer Singh के डॉन 3 विवाद के बीच चंकी पांडे ने किया खुलासा, बोले- मुझे भी एक हफ्ते के लिए बैन किया गया था
Ananya Panday के भरतनाट्यम डांस पर भड़के क्लासिकल डांसर्स, चंकी पांडे ने किया बेटी का बचाव
Manoj Bajpayee की फिल्म ‘गवर्नर’ का ट्रेलर रिलीज, 1990 के आर्थिक संकट की कहानी ने खींचा लोगों का ध्यान
मनोज तिवारी का खुलासा
मनोज तिवारी ने खुद बिग बॉस के एक एपिसोड में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि श्वेता को लेकर उनकी पत्नी रानी तिवारी उन पर लगातार शक करती थीं, जिसकी वजह से दोनों के बीच तनाव बढ़ा। इन अफवाहों और घरेलू कलह का अंत 2012 में हुआ जब मनोज और रानी का तलाक हो गया। हालांकि मनोज और श्वेता दोनों ने हमेशा कहा कि उनके बीच सिर्फ दोस्ती है, लेकिन उस समय अफवाहों का बाजार गर्म रहा।
ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर ने दी थी नितिन मुकेश के करियर को उड़ान, मिला था ये खास अवॉर्ड
श्वेता तिवारी की निजी जिंदगी
श्वेता तिवारी की निजी जिंदगी भी विवादों से खाली नहीं रही। उन्होंने दो शादियां कीं, दोनों असफल रहीं। अब वह अपने दोनों बच्चों की अकेले परवरिश कर रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्वेता तिवारी अगली बार रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था, जो दिवाली 2025 पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह कई टीवी शो और डिजिटल प्रोजेक्ट्स का हिस्सा भी रही हैं।
Shweta tiwari caused a rift in manoj tiwari marriage know what happened next
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Amravati Legislative Council Election: 2 दिन में 40 नामांकन पत्र वितरित, राजनीतिक हलचल तेज
May 27, 2026 | 01:41 PMनागपुर में दिखा ‘जीरो शैडो डे’ का अद्भुत नजारा, कुछ पल गायब हुई छाया; रमन विज्ञान केंद्र में उत्साह
May 27, 2026 | 01:39 PMइंदौर दूधिया गांव में घर में घुसकर तोड़फोड़, पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद
May 27, 2026 | 01:36 PMBYJU’S के संस्थापक रवींद्रन को सिंगापुर में जेल, 22 बिलियन डॉलर से दिवालियापन तक का सफर, जानें पूरा मामला
May 27, 2026 | 01:36 PMबंगाल का फरार TMC विधायक ओडिशा से गिरफ्तार, STF ने चलाया विशेष अभियान, 10 दिन पहले बेटे को किया था अरेस्ट
May 27, 2026 | 01:26 PMहार के डर से रो रहे थे रोना…SIR पर कोर्ट का आदेश आते ही विपक्ष पर टूटी BJP, बोली- ये कोई नई-नवेली योजना नहीं
May 27, 2026 | 01:24 PMAmravati: बेमौसम बारिश से अमरावती कृषि मंडी में भीगा किसानों का चना, हुआ भारी नुकसान
May 27, 2026 | 01:19 PMवीडियो गैलरी

SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के मना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM














