शेफाली जरीवाला, राखी सावंत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

शेफाली जरीवाला की मौत से डरीं राखी सावंत, बोलीं- 'अब मैं भूखी नहीं रहूंगी...'

शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इसी बीच अब राखी सावंत ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक्ट्रेस के निधन के बाद काफी डरी हुई नजर आ रही हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: ‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने हर किसी को सदमे में डाल दिया है। 28 जून को उनका निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ और कहा जा रहा है कि बीपी लो होने के चलते उनकी तबीयत बिगड़ी थी।

साथ ही ये भी बताया गया कि शेफाली एक धार्मिक पूजा के चलते पूरे दिन भूखी थीं, जिससे उनका स्वास्थ्य बिगड़ा। इस दुखद खबर ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि इंडस्ट्री के कई सितारों को भी हिलाकर रख दिया है।

शेफाली जरीवाला की निधन से घबराईं राखी सावंत  इस बीच राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो पोस्ट कर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। वीडियो में राखी कहती हैं, “मैं बहुत डर गई हूं। शेफाली के जाने के बाद समझ आ गया कि भूखा रहना कितना खतरनाक हो सकता है। अब चाहे कोई कुछ भी कहे, मैं भूखी नहीं रहूंगी। मुझे अब फर्क नहीं पड़ता कि लोग मुझे मोटा कहते हैं या पतला।”

राखी आगे कहती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में खूबसूरत दिखने का प्रेशर इतना ज्यादा होता है कि लोग खाना छोड़ देते हैं, और इसी वजह से हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। मैं तो सारी जिदगी भूखी रही हूं। राखी ने भावुक होकर आगे कहा कि “पर अब मैंने खाना शुरू कर दिया है। चाहे जो हो जाए, अब खुद को भूखा नहीं रखूंगी।”

बॉडी शेमिंग पर  की खुलकर बात

उन्होंने बॉडी शेमिंग पर भी खुलकर बात की और कहा कि हर किसी की बॉडी अलग होती है। हर किसी के हार्मोन, मेटाबॉलिज्म और जरूरतें अलग होती हैं। इसलिए लड़कियों से कहना चाहूंगी कि जब भूख लगे तो खाना जरूर खाओ। दाल-रोटी, सब्जी, सब कुछ खाओ। खुद को भूखा रखना कोई हल नहीं है।

राखी ने ये भी आगे बताया कि इन दिनों वो दुबई में अकेली रह रही हैं और वहां किसी तरह की मेडिकल इमरजेंसी होने से उन्हें काफी डर लगता है। अब न बीपी लो होना चाहिए, न हाई। मैं जिम करूंगी लेकिन डाइटिंग नहीं करूंगी।

वीडियो में राखी ने यह भी कहा कि शेफाली की तरह पतला दिखने के चक्कर में अपनी जान नहीं खोनी चाहिए। जिसे आपसे प्यार करना है, वो मोटी होने पर भी करेगा। अब वक्त है खुद की सेहत को प्रायोरिटी देने की जरूरत है।

कल तट से टकराएगा Cyclone Akvan, ओडिशा के 13 जिलों में हाई अलर्ट, 400 से ज्यादा सेंटर तैयार, स्कूल बंद

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान का खतरा, दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चेतावनी

बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप

क्या इंदिरा गांधी को इमरजेंसी लगाने का पछतावा था, किसके कहने पर खत्म हुआ आपातकाल? इनसाइड स्टोरी

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी से बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?