राखी सावंत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

11 साल की उम्र में अंबानी की शादी में परोसा खाना, 50 रुपये कमाने वाली राखी सावंत आज हैं करोड़ों की मालकिन

Rakhi Sawant Birthday: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस राखी सावंत ने महज 50 रुपये की दिहाड़ी से अपने करियर की शुरुआत की थी। आज वे करोड़ों रुपये और लग्जरी गाड़ियों की मालकिन हैं।

यति सिंह

Highlights

  • 11 साल की उम्र में टीना अंबानी की शादी में खाना परोसकर कमाए थे 50 रुपये।

  • बिग बॉस 14 में हर हफ्ते 2.50 लाख रुपये फीस मिलने की खबरें आई थीं।

  • खबरों के अनुसार राखी सावंत की नेटवर्थ करीब 37 करोड़ रुपये है।

  • मुंबई में बंगले, फ्लैट और लग्जरी कारों के साथ जीती हैं आलीशान लाइफ।

Rakhi Sawant Net Worth: बॉलीवुड में अपने बेबाक बयानों और दमदार डांस के लिए पहचानी जाने वाली राखी सावंत ज्यादातर सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिल्मी पर्दे पर कम नजर आने के बाद भी उनकी जीवनशैली किसी महारानी से कम नहीं है।

सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं। आम दर्शकों के लिए यह जानना बेहद दिलचस्प है कि आज करोड़ों की दौलत की मालकिन राखी ने अपने शुरुआती दिनों में बेहद मुश्किल दौर भी देखा है।

11 साल की उम्र में किया खाना परोसने का काम

राखी सावंत की सक्सेस के पीछे संघर्ष की एक लंबी कहानी छिपी है। खुद राखी ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि बचपन में पैसों की कमी के कारण उन्हें छोटे-मोटे काम करने पड़े थे।

महज 11 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने टीना अंबानी की शादी में मेहमानों को खाना परोसने का काम किया था। इस काम के बदले उन्हें सिर्फ 50 रुपये की दिहाड़ी मिली थी। आज उनकी गिनती फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की सबसे फेमस हस्तियों में होती है।

फिल्मों और रियलिटी शो से होती है जबरदस्त कमाई

राखी सावंत की इनकम की मुख्य सोर्स की बात करें तो वे फिल्मों में आइटम सॉन्ग, रियलिटी शो, ब्रांड प्रमोशन और एड्स के जरिए मोटी रकम कमाती हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी उनकी इनकम का एक बड़ा जरिया हैं।

छोटे पर्दे के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 14 में उन्हें हर हफ्ते 2.50 लाख रुपये की फीस दी जाती थी। इतना ही नहीं बिग बॉस शो के फिनाले से पहले उन्होंने 14 लाख रुपये की बड़ी रकम लेकर घर से बाहर आने का फैसला लिया था।

राखी सावंत

लग्जरी कार और आलीशान बंगले की मालकिन हैं राखी

खबरों के अनुसार राखी सावंत की कुल संपत्ति लगभग 37 करोड़ रुपये आंकी गई है। मुंबई में उनके पास 2 फ्लैट और एक बेहद खूबसूरत बंगला है, जिसकी कीमत लगभग 11 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके साथ ही उन्हें लग्जरी गाड़ियों का भी खासा शौक है।

उनके कार कलेक्शन में करीब 21.6 लाख रुपये कीमत वाली फोर्ड एंडीवर और 50 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की ऑडी ए4 जैसी शानदार लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।

योग और बैलेंस डाइट से रखती हैं खुद को फिट

42 साल की उम्र पार करने के बाद भी राखी सावंत अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहती हैं। अपने हाल ही के एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें योग करना बेहद पसंद है और यह उनका डेलीरूटीन का अहम हिस्सा है।

वे अपने खानपान पर भी स्पेशल ध्यान देती हैं। राखी के दिन की शुरुआत हर सुबह एक गिलास गुनगुने पानी के साथ होती है। इसके बाद वे दिन भर ऊर्जावान बने रहने के लिए पौष्टिक और संतुलित नाश्ता लेना पसंद करती हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार