‘कृष’ का मास्क बनाने में लगे 6 महीने, शूटिंग के लिए मंगवाई थी स्पेशल एसी बस: राकेश रोशन 
मनोरंजन

Krrish Mask: मोम से बना था कृष का मुखौटा, ऋतिक के मास्क को लेकर मुश्किल हो गई थी फिल्म की शूटिंग

Rakesh Roshan: ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 का इंतजार दर्शक कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म कृष को लेकर राकेश रोशन ने बड़ा खुलासा किया है बताया है कि उसका मास्क बनाने के लिए 6 महीने का वक्त लगा था।

अनिल सिंह

StartFragment

Rakesh Roshan On Krrish Mask: ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' का इंतजार दर्शकों को लंबे अरसे से है। इसी साल इसकी घोषणा की गई थी और बताया गया था कि इस फिल्म को ऋतिक रोशन डायरेक्ट करने वाले हैं। 

फिलहाल फिल्म का प्री-प्रोडक्शन जारी है। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। इसी बीच राकेश रोशन ने बताया है कि 'कृष' के मास्क को बनाने के लिए उन्हें पूरे 6 महीने लग गए थे।

फराह खान के सामने राकेश रोशन का बड़ा खुलासा 

ये खुलासा राकेश रोशन ने मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान के व्लॉग में किया है। फराह उनके खंडाला वाले घर पहुंची थीं। यहीं पर उन्होंने राकेश से पूछा कि उन्हें कृष का मुखौटा डिजाइन करने में कितना समय लगा। इसका जवाब देते हुए राकेश रोशन ने कहा, "इसमें लगभग छह महीने लगे, क्योंकि हम डिजाइन कर रहे थे और देखना चाहते थे कि ऋतिक पर कौन सा मास्क बेहतर लगेगा। पोशाक और बाकी सब चीजों को बनाने में 6 माह का समय लगा।"

राकेश रोशन ने बताया पिघल जाता था मास्क 

राकेश रोशन ने आगे कहा, "मास्क मोम का बना था। ऋतिक 3-4 घंटे मास्क पहने शूटिंग करते थे, तो मोम पिघल जाता था। उन्हें इसे उतारकर नया मास्क लगाना पड़ता था। इसलिए मेरे पास एक एसी वाली बस थी, जिसका एसी 24 घंटे ऑन रहता था।"

हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देगी कृष 4 फिल्म 

राकेश रोशन और ऋतिक रोशन की 'कृष' फ्रेंचाइजी के चाहने वालों की भारत में कोई कमी नहीं है। इसके चौथे पार्ट का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं। यह एक सुपरहीरो वाली मूवी है। इसे बनाने में हुई देरी पर एक इंटरव्यू में राकेश रोशन ने कहा था कि फिल्म का बजट और स्क्रिप्ट, दोनों पर ही काम चल रहा था। इसकी कहानी को आगे ले जाने और उसमें नई चीजें जोड़ने के लिए थोड़ा समय लगा। इसका बजट भी अधिक होगा क्योंकि फिल्म में कमाल के दृश्य होंगे, जिन्हें वीएफएक्स से फिल्माया जाएगा। यह हॉलीवुड को टक्कर देने वाली फिल्म होगी।

ऋतिक रोशन खुद करेंगे डायरेक्शन 

बताया जा रहा है कि इस मूवी को इस बार वाईआरएफ के बैनर तले बनाया जाएगा। फिल्म को इस बार राकेश रोशन नहीं, ऋतिक ही डायरेक्ट करेंगे। बतौर निर्देशक ये उनकी पहली फिल्म होगी।

EndFragment

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी