Rakesh Bedi BTS Video: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राकेश बेदी इन दिनों अपनी हालिया फिल्म धुरंधर 2 की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इस स्पाई थ्रिलर में ‘जमील जमाली’ के किरदार से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब राकेश बेदी एक नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने एक बिहाइंड द सीन्स वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
इस वीडियो में दोनों कलाकारों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। राकेश बेदी और नोरा फतेही पहली बार किसी प्रोजेक्ट में साथ काम कर रहे हैं, जिससे फैंस के बीच इस गाने को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है। वीडियो में दोनों शूट के दौरान अपने अनुभव साझा करते नजर आते हैं। राकेश बेदी ने नोरा की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें इंडस्ट्री की सबसे बड़ी सेंसेशन बताया। उन्होंने कहा कि नोरा न सिर्फ बेहतरीन डांसर हैं, बल्कि एक शानदार परफॉर्मर भी हैं। उनके साथ काम करना एक यादगार अनुभव रहा।
वहीं नोरा फतेही ने भी राकेश बेदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस गाने में कमाल का काम किया है। नोरा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने राकेश सर जैसा डांस करने की कोशिश की, लेकिन उनकी एनर्जी और एक्सप्रेशन का मुकाबला करना आसान नहीं है। हालांकि, राकेश बेदी ने इस पर हंसते हुए कहा कि ये कितना झूठ बोलती है, जिसके बाद सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े। इस हल्के-फुल्के मजाक ने वीडियो को और भी दिलचस्प बना दिया।
वीडियो में दोनों कलाकारों का लुक भी काफी आकर्षक है। राकेश बेदी ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं, जबकि नोरा फतेही रेड ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। नोरा ने हल्के मेकअप और खुले बालों के साथ अपने लुक को पूरा किया है। नोरा ने यह भी कहा कि यह गाना इतनी शानदार वाइब्स से भरा हुआ है कि आने वाले समय में यह हर शादी और पार्टी की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन सकता है। फिलहाल इस गाने की रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन BTS वीडियो ने फैंस की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है। दर्शक अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि यह जोड़ी स्क्रीन पर क्या धमाल मचाती है।