राकेश बेदी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

‘49 साल में पहली बार स्टार जैसा महसूस हुआ’, धुरंधर की कामयाबी पर भावुक हुए राकेश बेदी

Rakesh Bedi News: फिल्म ‘धुरंधर’ में पॉलिटीशियन जमाली के किरदार के लिए मिल रही तारीफों ने सीनियर एक्टर राकेश बेदी को भावुक कर दिया और उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।

स्नेहा मौर्या

Rakesh Bedi In Dhurandhar Movie: करीब एक महीने पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। अक्षय खन्ना से लेकर रणवीर सिंह तक, फिल्म के लगभग हर कलाकार के अभिनय को दर्शकों और आलोचकों से जबरदस्त सराहना मिल रही है। इसी बीच सीनियर एक्टर राकेश बेदी भी अपने दमदार किरदार को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने फिल्म में कराची के पॉलिटीशियन जामेल जमाली का रोल निभाया है, जिसे लेकर दर्शक खासे प्रभावित नजर आ रहे हैं।

फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में राकेश बेदी से जुड़ा एक भावुक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि जब वह अपने ऑफिस में राकेश बेदी से मिले, तो अभिनेता फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया से बेहद भावुक हो गए थे।

राकेश बेदी को लेकर कास्टिंग डायरेक्टर ने कही ये बात

मुकेश छाबड़ा के मुताबिक, राकेश बेदी ने उनसे कहा, “मैं 49 साल से अभिनय कर रहा हूं, लेकिन कभी खुद को स्टार जैसा महसूस नहीं हुआ, जैसा अब हो रहा है।” यह कहते वक्त उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। यह पल न सिर्फ राकेश बेदी के लिए खास था, बल्कि उन तमाम कलाकारों के लिए भी प्रेरणादायक है, जो सालों मेहनत के बाद पहचान पाते हैं।

फिल्म में राकेश बेदी का किरदार जमाली, अक्षय खन्ना द्वारा निभाए गए गैंगस्टर रहमान डकैत को राजनीतिक समर्थन देता है। हालांकि कहानी में एक बड़ा मोड़ तब आता है, जब रणवीर सिंह का किरदार—जो रहमान के गैंग में छिपा हुआ एक भारतीय जासूस है जमाली को अपने ही प्रोटेग के खिलाफ मोड़ देता है। इस राजनीतिक और निजी संघर्ष को राकेश बेदी ने बेहद परतदार अंदाज में निभाया है, जिसकी खूब तारीफ हो रही है।

‘धुरंधर’ की कास्टिंग को लेकर भी जमकर चर्चा हो रही है। इस पर मुकेश छाबड़ा ने कहा, “मुझे दर्शकों को चौंकाना पसंद है। मैं हमेशा सोचता हूं कि किरदारों में ऐसा क्या नया किया जाए, जिससे लोग हैरान हों।”

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ कर रही रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में करीब 1167 करोड़ रुपये की कमाई की है और यह अब तक की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है।

अब दर्शकों की निगाहें मार्च 2026 में रिलीज होने वाली ‘धुरंधर पार्ट 2’ पर टिकी हैं। बताया जा रहा है कि इस सीक्वल में राकेश बेदी एक बार फिर जमाली के किरदार में नजर आएंगे और कहानी का अंतिम अध्याय सामने आएगा।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला